Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad : वायरल वीडियो ने रातोरात बनाया स्टार, हार्ले डेविडसन बाइक से युवक बेचा रहा दूध

Faridabad : वायरल वीडियो ने रातोरात बनाया स्टार, हार्ले डेविडसन बाइक से युवक बेचा रहा दूध

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : सुबह-सुबह दूध वाले से लोगों की चर्चा का विषय अक्सर यही होता है कि दूध कुछ हल्का आ रहा है या दूध में मलाई नहीं पड़ती। मगर जिले के गांव मोहब्ताबाद के रहने वाले दूध विक्रेता अमित भडाना से लोग उनकी मोटरसाइकिल की चर्चा करते हैं। उनसे पूछते हैं कि मोटरसाइकिल कैसी चल रही है, कितनी एवरेज देती है, कहां से ली यह मोटरसाइकिल।

अमित भड़ाना का दूध का कारोबार

दरअसल, अमित भडाना का दूध का कारोबार है। भैंसों का दूध निकालकर वे घर-घर बांटते हैं। दूध बांटने के लिए वे विदेशी मोटरसाइकिल हार्ले डेविडसन पर चलते हैं। भारत में इस मोटरसाइकिल की कीमत करीब सात लाख रुपये है। मोटरसाइकिल देखकर उनसे दूध लेने वाले लोग भी आश्चर्यचकित रह जाते हैं।

वीडियो ने बनाया रातोरात स्टार

हाल ही में अमित भडाना ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर दूध के डिब्बे टांगकर चलते हुए एक वीडियो बनाई थी। यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की। उनकी इस वीडियो को 40 लाख लोग देख चुके हैं। फेसबुक, ट्विटर पर भी उनकी वीडियो के स्क्रीनशाट लोग एक दूसरे को भेज रहे हैं। लोग उनके वीडियो और फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया है।

 

मर्जी से चुना दूध का कारोबार

स्नातक तक पढ़े अमित का कहना है कि वे चाहते तो 20-25 हजार की कोई नौकरी भी कर सकते थे मगर अपनी मर्जी से उन्होंने दूध का कारोबार चुना। अमित मानते हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। वे कहते हैं कि सुबह शाम वे 250 लीटर दूध बेचते हैं। दूध बेचकर वे इतना रुपया कमा लेते हैं जितनी की किसी कंपनी के मैनेजर को भी सैलरी नहीं मिलती होती।

 

शौक बड़ी चीज है

 

उनका कहना है कि उनके लिए यह मोटरसाइकिल रखना और चलना कोई बहुत बड़ी बात भी नहीं है। करीब दो साल पहले यह मोटरसाइकिल उन्होंने गुरुग्राम से खरीदी थी। अमित का कहना है कि उनकी मोटरसाइकिल की कीमत में उनकी कम से कम आठ भैंस आ जाएंगी। मोटरसाइकिल चलाने का खर्चा भी थोड़ा ज्यादा है, मगर अमित का कहना है कि शौक बड़ी चीज है। इसके लिए वे यह अतिरिक्त खर्चा वहन करने के लिए तैयार हैं।

 

NEWS SOURCE : jagran

Faridabad: Viral video made star overnight faridabadnews faridabadnews24 young man selling milk from Harley Davidson bike
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.