बिलासपुर : एक अप्रैल को वीडियो वायरल का सांसद प्रतिनिधि पंकज कौशिक ने संज्ञान लेते हुए, क्षेत्रीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा । ऐंबुलेंस भेज दो अप्रैल को पीडित अमित को कैलाश अस्पताल में भर्ती करा निशुल्क इलाज करा शनिवार को अस्पताल से छूट्टी दी गई । ज्ञात हो कि अमेठी जिले के अमित बिलासपुर में रहकर दनकौर की एक टायल बनाने वाले प्लांट पर ओपरेटर का काम करता है । दो महीने पहले वह बिलासपुर बाईक से आ रहा था उसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया जिस कारण अमित को गम्भीर चोर आई । ईलाज मे दो बीघा जमीन थी वह भी गिरवी रख दी जब पैसे समाप्त हो गये ईलाज भी बंद हो गया अब भगवान भरोसे परिवार है ।
दुर्घटना में घायल अमित अमेठी जिले के पोस्ट मेदमावई के गाँव हरिकनपुर निवासी अमित भारद्वाज अपनी पत्नी वंदना , पिता जमुना प्रसाद बरदाश तथा माता शिव कुमारी के साथ दो अबोध बच्चे तीन वर्षोय शशांक तथा एक वर्षीय बेटी शिवानी के साथ बिलासपुर आकर चार महीने पहले रहने लगा और उसने दनकौर की एक टायल बनाने वाली फैक्ट्री बतौर ऑपरेटर का काम करने लगा परंतु 2 महीने पूर्व दनकौर से बिलासपुर लौट रहा था तो बिलासपुर दनकौर की बीच उसकी वाईक मे किसी अज्ञात वाहन टक्कर मार दी जिस कारण उसकी याददाश्त चली गई है तथा गंभीर चोटें आई और इलाज के लिए उसके पास एक लाख रुपये थे वह खर्च हो गये तो और पैसों की आवश्यकता हुई तो अमित के पिता जमुना प्रसाद ने गांव जाकर अपनी जमीन 6 लाख मे गिरवी रख दिया और वह पैसे लेकर अस्पताल आया अब वह भी समाप्त हो गए परंतु अमित की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ चारपाई पर कराह रहा है।
पैसे खत्म होने के बाद उचित इलाज नहीं मिल पाया और परिजन भगवान भरोसे अमित को अस्पताल से बिलासपुर किराए के मकान में वापिस ले आएं । प्रभुदयाल कॉलोनी के पास रह रहे अमित भरद्वाज के हालत की जानकारी मिली तो मदद की लिए अनेक लोग सामने आए हैं जो उसको नकदी व खाने पीने की वस्तु दिऐ परंतु फिलहाल उसको इलाज की सख्त आवश्यकता थी ताकि वह स्वस्थ्य होकर अपने परिवार को संभाल सके । नर सेवा नारायण सेवा व स्थानीय लोग सांसद डॉ महेश शर्मा से संपर्क कर इलाज कराने का निवेदन किया । जिस पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिख राहतकोष से पीडित के पूर्व खर्च रूपये दिलाने का निवेदन सहित निशुल्क इलाज कराया गया । अमित भारद्वाज के परिवार ने सांसद व सांसद प्रतिनिधि पंकज कौशिक का आभार व्यक्त किया है ।
