
Haryana IAS Officers Transfers: हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आज तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किये गए हैं। जानकारी के अनुसार अब IAS विजय सिंह दहिया (IAS Vijay Singh Dahiya) की जिम्मेदारी बदलते हुए उन्हें कमिश्नर एंड सेक्रेटरी यूथ एम्पावरमेंट और आंत्रप्रेन्योर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें कुरूक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव भी नियुक्त किया है। साथ ही करनाल में DTO के पद पर तैनात नुपूर बिश्नोई (Nupur Bishnoi) को हटा दिया गया है। अब उन्हें एडिशनल एसपी (ERSS) बनाया गया है।
इनके भी बदले गए विभाग
आपको यह भी बता दें कि हरियाणा (Haryana) में विजय सिंह दहिया (Vijay Singh Dahiya) के अलावा दो और IAS अफसरों के विभागों में बदलाव किया गया है। IAS केएम पांडुरंग (IAS KM Pandurang) को सोशल जस्टिस विभाग के डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें हरियाणा स्टेट बैकवर्ड क्लास के सदस्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
आईएएस राजीव रतन (IAS Rajeev Ratan को उच्च शिक्षा का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। हारट्रॉन एमडी, नोडल ऑफिसर CPGRAM PG पोर्टल और अभिलेखागार विभाग के डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उनको दी गई है।
यहां देखें लिस्ट…

NEWS SOURCE : chopaltv
