Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक सीमा त्रिखा ने स्थानीय नागरिको द्वारा कराया सडक़ के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ

विधायक सीमा त्रिखा ने स्थानीय नागरिको द्वारा कराया सडक़ के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ

faridabadnews24By faridabadnews24January 17, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : सोमवार को अंखिर गोल चक्कर से लेकर दिल्ली सूरजकुंड रोड गोल चक्कर तक की सडक़ का नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सीमा त्रिखा की उपस्थिति में स्थानीय नागरिकों ने नारियल तोडक़र एवं लड्डू बांटकर किया। आपको बता दे कि सडक़ के नवनिर्माण कार्य में कुल लागत 21 करोड़ 38 लाख है। नवनिर्माण का कार्य लगभग 9 महीने में पूरा होगा और सडक़ की लंबाई 8.5 किलोमीटर है। इस सडक़ के कार्य का शुभारंभ होने के अवसर पर विधायिका सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया और स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर का विकास कार्यो के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सडक़ से हजारों आने जाने वाले लोगों का भला होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बडख़ल विधानसभा में पिछले 8 वर्षों में विकास कार्य की गंगा बहती हुई विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं।

 

 

इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में बडख़ल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बडख़ल झील भरने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बडख़ल झील को भरने से फरीदाबाद को एक नया स्वरूप मिलेगा। जो ऐतिहासिक बडख़ल झील कभी पूरे भारतवर्ष के लोगों का आकर्षण का केन्द्र हुआ करती थी, वह अब फिर एक बार पानी से सरोबार होगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया, उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होने कहा कि बडख़ल विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा, क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, वहां कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की जो अन्य सडक़ें टूटी हुई हैं उन सडक़ों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

 

 

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां कहीं भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, वो संपर्क करें, जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से हरेंद्र भड़ाना, सत्येंद्र पांडे, चमन गर्ग, शालिनी मंगला, प्रेम दीवान, रूद्र देव शर्मा, साधना शर्मा, अनिकेत भड़ाना, धुरण झा, आनंद कश्यप, नारायण शर्मा, रवि भड़़ाना, सीताराम, हरीश, दीपक, नवीन, अमित, लक्की मैसी, गौतम मौर्य, रामनरेश सिंह, लता, आशीष, सुनीता, आरती, सीमा, विमला, महेश आर्य आदि स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

faridabadnews faridabadnews24 La legisladora Seema Trikha inauguró los trabajos de renovación de la carretera por parte de los ciudadanos locales.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.