Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही नगर निगम के 10 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी

एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही नगर निगम के 10 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी

faridabadnews24By faridabadnews24January 21, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद:  फरीदाबाद नगर निगम ने बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए 4.67 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे की जमीन पर विकास कार्य करवा दिए। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की घोषणा नंबर 11313 का सहारा लेते हुए विकास कार्य शुरू करने से पहले रेलवे की मंजूरी लेना भी जरूरी नहीं समझा। एनआइटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि उनके द्धारा कार्यालय के पत्र क्रमांक 234 दिनांक 06/03/2020 को शिकायत मुख्यमंत्री, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा, प्रधान सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग, उपायुक्त फरीदाबाद, आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद प्रेषित की थी। जिसपर उपायुक्त फरीदाबाद ने इसकी जांच आयुक्त नगर निगम को सौंपी थी। लेकिन जांच पर कोई कार्यवाही ना होने के कारण विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा सत्र मार्च 2021 के विधानसभा सत्र में इस मामले को उठाया और उसके बाद विधानसभा में प्रश्न सख्ंया 185 में मंत्री जी ने जवाब दिया कि इस तरह की जांच जारी है। निगम आयुक्त की तरफ से विधायक नीरज शर्मा को दिनांक 25 फरवरी 2021 को प्राप्त जांच रिपोर्ट में नगर निगम के मुख्य अभियंता ने माना है कि प्याली चौक से एफसीआइ गोदाम तक कथित ग्रीन बेल्ट जिसके निर्माण पर नगर निगम ने 1.39 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दी l

 

 

 

कब्जाधारकों का अड्डा बन गई है। ग्रीन बेल्ट के 50 फीसद हिस्से पर कब्जे हो चुके हैं। राजस्व विभाग के रिकार्ड अनुसार यह भूमि रेल मत्रांलय की भूमि है विकसित करने से पूर्व मंत्रालय से इसकी अनुमति लेनी चाहिए थी, मौके पर ग्रीन बैल्ड ना होकर जगंल विकसित है, लाखो रू के जो ट्यूब्ले लगाए गए वह केवल पैसो की बर्बादी है, लाखो रू की जो लाईटें लगाई गई वह सिर्फ केवल पैसो की बर्बादी है, इसके अलावा ग्रीन बेल्ट के बीचों बीच जो नाला बनाया गया, उस पर 3.28 करोड़ रुपये की राशि नगर निगम ने खर्च की तथा ग्रीन बैल्ट से जो रास्ता आवागमण के लिये दिया है उसकी भी रेलवे से मजूंरी लेनी थी जोकि नही ली गई थी क्योकि यह सिर्फ उघोगिक ईकाईयों को फयादा पहुचंने के लिए किया गया। इन दोनों कार्यों पर खर्च किए गए 4.67 करोड़ रुपये व्यर्थ हो गए हैं। एनआइटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा ने यह मामला मार्च 2021 को विधानसभा में भी उठाया। इसका जवाब देते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने अभी सिर्फ इतना ही बताया है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तर पर जांच चल रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। एनआइटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा ने दिनांक 20 अगस्त 2022 को प्रश्न सख्ंया 439 पुनः उठाया था जिसपर मंत्री जी द्धारा कहा गया था कि जांच कमेटी ने अभी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नही की है जांच रिपोर्ट आने उपरांत ही कोई कार्यवाही की जागएी।

 

 

विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि यह एक घोटाला है। इसमें मुख्यमंत्री को घोषणा करने से पहले या बाद में भी सही तथ्यों से अवगत नहीं कराया गया और सीएम घोषणा का सहारा लेते हुए भ्रष्ट तंत्र ने बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए निगम का पैसा लगा दिया। विधायक नीरज शर्मा ने कहां की आज लगभग 3 वर्ष बाद सरकार ने कोई कार्यवाही की है जोकि सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए की है क्योकि जनता के पैसो का जो दुरूप्रयोग हुआ है यह उन लोगो से वसूला जाना चाहिए जिन नेताओं और अधिकारियों के कहने पर यह ग्रीन बैल्ट बनी।

 

 

 

faridabadnews faridabadnews24 Gran acción sobre la denuncia de NIT Faridabad MLA Neeraj Sharma se emitieron órdenes de acción contra 10 funcionarios de la Corporación Municipal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.