Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सफलता का एक ही मूल मंत्र है दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

सफलता का एक ही मूल मंत्र है दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24January 22, 2023No Comments6 Mins Read
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : सरकारी स्कूलों में सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली बच्चे हैं बड़े बड़े अधिकारी सरकारी स्कूलों से शिक्षा प्राप्त करके निकले हैं। भारत सरकार में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तत्वाधान में आयोजित आर्ट एंड पेंटिग प्रतियोगिता में शिरकत की। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बच्चों ने आज अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आगामी 27 जनवरी को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से शिक्षा पर चर्चा करेंगे। आजादी के बाद हमारे देश को पहला प्रधानमंत्री मिला है जो देश के हर हिस्से में जाता है हर वर्ग से बात करके उनकी समस्याओं का समाधान भी करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पर चर्चा एग्जाम वॉरियर्स नाम की पुस्तक लिखी है जिसमें उन्होंने लिखा है कि परीक्षा से पहले हमें अपनी दिनचर्या में कैसे बदलाव करना चाहिए।
हमको एग्जाम वारियर बनना है हमको चिंतन करना है ना की चिंता। चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होता कुछ हासिल करना है तो चिंतन करना बहुत जरूरी है। हमारी सरकार देश में नई शिक्षा नीति लेकर आई है। नई शिक्षा नीति का प्रचार हम सभी को मिलकर करना है। यह हम सब का सौभाग्य है कि दशकों के बाद इस देश को ऐसा मजबूत प्रधानमंत्री मिला है जिस पर देश को नहीं पूरी दुनिया को विश्वास है। आप सभी बच्चों ने आज बहुत अच्छी पेंटिंग बनाई है उन्होंने कहाकि आईएएस ऑफिसर, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक या बड़े से बड़ा नेता हो सब ने सरकारी स्कूलों से ही शिक्षा प्राप्त की है। आप सभी बच्चे देश का भविष्य हैं आने वाले 25 सालों में जब देश आजादी का अमृत काल महोत्सव मनाएगा तब हमारा देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ देश होगा। मोदी जी का एक ही संकल्प है हम रहे ना रहे देश रहना चाहिए मोदी मोदी जी का हर फैसला देश हित में है। करुणा काल में जब दुनिया के सभी देशों की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई थी तो मोदी जी की नीतियों से ही भारत की अर्थव्यवस्था सही बनी रही और यह इसीलिए संभव हुआ कि देश के लोगों ने देश की बागडोर एक कुशल नेतृत्व और मजबूत हाथों में दी है। मोदी जी की सोच देश हित की लिए है मोदी जी के आने से पहले देश दुनिया में जा रहे नंबर पर था आज के दुनिया के उन 5 देशों में शामिल हो गया है जिनकी अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत है। दुनिया के सबसे बड़े अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आगामी 5 सालों में भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली 3 देशों में शामिल होगा। मोदी जी का कहना है कि देश को उन्नत करना मेरे अकेले की ताकत नहीं यह देश के 130 करोड़ लोगों की ताकत है जिससे देश आगे बढ़ रहा है जब 130 करोड़ मिलकर मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और देश के लिए काम करेंगे तब देश को आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकेगा।
मोदी जी ने बीते 8 सालों में देश के लोगों के मन में देशभक्ति की भावना का जज्बा जगाया है। मोदी जी एक बात हमेशा कहते हैं संकल्प से सिद्धि। जिन्होंने जीवन में संकल्प लिया है उन्होंने इतिहास रचा है सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता सफलता का एक ही मूल मंत्र है दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत। फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मैं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से आयोजित किया गया है। ऐसी प्रतियोगिता से और भी बच्चे प्रेरित होंगे और वह अपने अंदर की प्रतिभा को बाहर लाएंगे। परीक्षा पे चर्चा आदरणीय मोदी जी की सकारात्मक सोच है उनका मानना है कि बच्चे परीक्षा को स्ट्रेस के रूप में ना लेकर एक उत्साह के रूप में लेकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही वह अपनी जिंदगी में सफलता की बुलंदियों पर पहुंचेंगे। जीवन बहुत बड़ा है और परीक्षण तो जीवन भर चलती रहेंगी। पिछले 8 सालों में देश और प्रदेश ने बहुत उन्नति की है और आने वाले सालों में भी बहुत से विकास कार्य किए जा रहे हैं ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का जीवन भी सुखद हो सके।
तिगांव विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश और केंद्र और प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के ऊपर बहुत ज्यादा ध्यान देती है 2014 से पहले कितने इंच थे और बीते 8 सालों में कितने और नए अस्पताल बन गए हैं इसी प्रकार हमारी सरकार बच्चों की पढ़ाई के ऊपर ध्यान दे रही है पहले सीबीएसई पैटर्न पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं की जाती थी और अब पूरे हरियाणा में 500 से ज्यादा मॉडल संस्कृति नाम से स्कूल खोले गए हैं जिसमें सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई हो रही है। इसी तरह हरियाणा प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बच्चों की पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं जिससे बच्चे आगे चलकर इंजीनियर डॉक्टर जज पुलिस अधिकारी बन सके और अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री की सोच है कि हमारे देश के विद्यार्थी ऊर्जावान और सक्षम हो क्योंकि वही हमारे देश का भविष्य हैं। आज आप सभी बच्चों ने बहुत ही अच्छी चित्रकारी किसकी है निश्चित रूप से चित्रकारी करना स्टार्स को कम करना है विराम हमें जीवन मिला है पढ़ लिखकर कुछ बनने के लिए और इस बाल्यकाल केवल पढ़ाई के लिए ही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि देश व प्रदेश का प्रत्येक विद्यार्थी अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और आगे चलकर जीवन में अच्छी से अच्छी उपलब्धि को हासिल कर सके। हम जिस भी काम को हंसते मुस्कुराते करते हैं और मन लगाकर करते हैं तो हमें कभी भी उसमें सफलता नहीं मिलती ना ही किसी तरह का स्ट्रेस होता है विद्यार्थी जीवन में कोई भी अवसर मिलता है तो उस अफसर को अच्छे ढंग से निभाएं क्योंकि अच्छे ढंग से काम करेंगे तो जीवन सफल बनेगा।
जवाब अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे तो आप अच्छे संस्कार भी प्राप्त करेंगे और तभी आप अपने लिए और देश के लिए एक अच्छा नागरिक बनेंगे और एक दिन हमारा भारत देश सबसे मजबूत और शक्तिशाली देश होगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिही सेक्टर 8, दूसरा स्थान नेहा राजकीय मॉड्रन सीनियर सेकंडरी स्कूल सराय ख्वाजा, तथा तीसरा स्थान रुखसाना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिही सेक्टर 8, चौथा स्थान पूजा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिही सेक्टर 8, पांचवा स्थान संध्या राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिही सेक्टर 8, छठा स्थान सोनम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिही सेक्टर 8, सातवां स्थान सिमरन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद, आठवां स्थान तरुणा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद, नौवां स्थान नेहा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद, खेड़ी कलां तथा दसवां स्थान साक्षी राजकीय मॉड्रन सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 28 की छात्रा ने हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मोदी जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ भेज की गयी।
El único mantra básico del éxito es la determinación y el trabajo duro: Ministro de Estado de la Unión Krishan Pal Gurjar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.