सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता गाजियाबाद पं आयुष कौशिक एवं सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अभिषेक पंडित ने पीएम नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील की है कि आज देश में कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉक डाउन है। ऐसे में अभिनेता उद्योगपति ,सफाई कर्मचारी, पुलिस, डॉक्टर अपने अपने स्तर पर सहयोग कर राष्ट्रीय धर्म निभा रहे हैं। वहीं प्राइवेट स्कूल के संचालकों को केवल अपनी फीस की चिंता है।
शासन प्रशासन के किसी भी आदेश का इन स्कूलों पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। देश के मानव संसाधन विकास मंत्री पोखरियाल निशंक का बयान जिसमें उन्होंने ट्वीट के माध्यम से सालाना फीस वृद्धि व तीन महीनों की एक साथ फीस ना लेने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है साथ ही साथ गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भी इस बारे में विचार करने का अनुरोध किया था। श्री कौशिक ने कहा कि मेरी अपील है कि स्कूल के लिए सहानुभूति पूर्वक अपील की नहीं बल्कि सख्त आदेश देने की जरूरत है।
