अंबाला में एक महिला ने पति के जेल जाने के बाद दूसरे शादीशुदा युवक से शादी कर ली है। इसका खुलासा तब हुआ जब पति अब पैरोल पर छूटकर घर आया। महिला नेजब पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। दोनों के चार बच्चे भी हैं। अब पुलिस को पीड़ित पति ने शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक डेहा कॉलोनी निवासी पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी किसी अन्य शख्स के साथ शादी कर चुकी है। जिस शख्स के साथ शादी की है उसका नाम पवन है ओर वह पहले से शादीशुदा है।
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी साल 2001 में हुई थी। उसके दो लड़के और दो लड़कियां भी है। 16 अक्टूबर 2017 को उसे किसी केस में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। अब वह सजा काट रहा है लेकिन जब पैरोल पर घर आया तो पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया।
इस बारे मे जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने शहजादपुर निवासी पवन के साथ दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद आरोपी पवन ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित पति ने अब पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
