Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ईज़मायट्रिप से मोबिक्विक ज़िप के साथ बुकिंग कराने पर 500 रुपये का डिस्‍काउंट पाएं

ईज़मायट्रिप से मोबिक्विक ज़िप के साथ बुकिंग कराने पर 500 रुपये का डिस्‍काउंट पाएं

faridabadnews24By faridabadnews24January 25, 2023No Comments4 Mins Read

भारत, 25 जनवरी, 2023: मोबिक्विक का ज़िप, जोकि डिस्‍काउंट्स और पेमेंट की आसानी के साथ भारत का प्रमुख “बाय नाउ पे लेटर’’ प्‍लेटफॉर्म है, अब भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्‍लेटफॉर्म्‍स में से एक, ईज़मायट्रिप पर लाइव है। ईज़मायट्रिप ने दुनियाभर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रखी है। दोनों कंपनियाँ इसलिये साथ आई हैं, ताकि यूजर्स आज अपनी यात्रा के लिये बुकिंग करा सकें और पेमेंट बाद की तारीख में कर सकें। ईज़मायट्रिप पर इसके लिये उड़ानों, होटलों और हॉलीडेज बुकिंग्‍स पर आकर्षक डिस्‍काउंट्स भी मिलेंगे। यूजर्स अब जनवरी 2023 में 5000 रुपये से ज्‍यादा के सभी पेमेंट्स पर 500 रुपये तक का डिस्‍काउंट प्राप्‍त कर सकते हैं। मोबिक्विक के यूजर्स को अब ईज़मायट्रिप के मोबाइल ऐप्‍स एवं/अथवा वेबसाइट से यात्रा के लिये बुकिंग करने पर खास ऑफर्स भी मिलेंगे। इस साझेदारी पर मोबिक्विक की सीओओ और को-फाउंडर उपासना टाकू ने कहा, “लोगों की यात्रा किसी भी कारण से रुकनी नहीं चाहिये, यहां तक कि पैसों के कारण भी नहीं। इसलिये हमारा प्‍लेटफॉर्म ज़िप इस नये साल पर कई भारतीयों के लिये तोहफे लेकर आया है! हमें ईज़मायट्रिप के साथ साझेदारी करके और अपने फ्लैगशिप पे-लेटर सॉल्‍यूशन ज़िप के साथ लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए उनके प्रयास में सहयोग करके खुशी हो रही है।” ज़िप बड़ी फिनटेक कंपनी मोबिक्विक का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्‍ट है, जो कम से कम दस्‍तावेजों पर 0% ब्‍याज के साथ 60,000 रुपये तक का क्रेडिट देता है।

 

 

ज़िप अभी 1 लाख से ज्‍यादा प्‍लेटफॉर्म्‍स पर उपलब्‍ध है और अब ईज़मायट्रिप पर लाइव है। कुछ इसी तरह के विचार व्‍यक्‍त करते हुए, ईज़मायट्रिप के सीईओ और को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने कहा, “ईज़मायट्रिप हमेशा से सभी भारतीयों का भरोसेमंद यात्रा भागीदार रहा है। इस कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए हमने डिजिटल के जानकार अपने भारतीय यात्रियों के लिये “बुक नाउ पे लेटर’’ की पेशकश की है। उन्‍हें सबसे लोकप्रिय फिनटेक कंपनियों में से एक मोबिक्विक के माध्‍यम से पेमेंट करने पर कुछ खास डिस्‍काउंट्स भी मिलेंगे। ईज़मायट्रिप अपने ग्राहकों को सबसे बढ़िया पैकेजेस और डील्‍स देने के लिये प्रतिबद्ध है, ताकि हर यात्रा आसान रहे और जेब पर भारी भी न हो।” सुविधा शुल्‍कों और गुप्‍त शुल्‍कों को हटाने की अपनी कोशिश को जारी रखते हुए, ईज़मायट्रिप ने नये साल के इस डिस्‍काउंट के साथ अपने यूजर्स के लिये चेकआउट बिल को और भी कम किया है, ताकि उसके यूजर्स को हॉलीडे सीजन का मजा लेने के लिये ज्‍यादा कारण मिलें। ईज़मायट्रिप के विषय में ईज़मायट्रिप (एनएसई और बीएसई में सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी) भारत में ओटीए उद्योग के क्रिसिल रिपोर्ट-एसेसमेंट (फरवरी 2021) के आधार पर एयर टिकट बुकिंग्स के लिहाज से भारत का दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन ट्रैवेल प्लेटफॉर्म है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 20-22 के दौरान लाभ में 78% सीएजीआर की विकास दर के साथ, यह सबसे तेजी से बढ़ रही इंटरनेट कंपनियों में से एक है। ईज़मायट्रिप अपनी शुरूआत से ही तैयार और लाभकारी है और ‘एंड टू एंड’ ट्रैवेल सॉल्यूशंस की पेशकश करती है, जैसे एयर टिकट, होटल और हॉलीडे पैकेज, रेल और बस टिकट तथा सहायक वैल्यू एडेड सेवाएं।

 

 

ईज़मायट्रिप अपने यूजर्स के लिये बुकिंग्स के दौरान शून्य सुविधा शुल्क के विकल्प की पेशकश करती है। ईज़मायट्रिप अपने यूजर्स को 400 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू एयरलाइंस, 2 मिलियन से ज्यादा होटलों और भारत के प्रमुख शहरों में ट्रेन/बस टिकट तथा टैक्सी रेंटल्स तक पहुँच देती है। 2008 में संस्थापित ईज़मायट्रिप के ऑफिस भारत के विभिन्न शहरों, जैसे नोएडा, बेंगलुरु और मुंबई में हैं। सहायक कंपनियों के रूप में इसके अंतर्राष्ट्रीय ऑफिस फिलीपीन्स, सिंगापुर, थाइलैण्ड , यूएई, यूके, यूएसए, न्यूजीलैण्ड और लंदन में हैं। मोबिक्विक के विषय में मोबिक्विक भारत का प्रमुख फिनटेक प्‍लेटफॉर्म है। कंपनी ने उपभोक्‍ताओं और व्‍यापारियों के लिये अपने वित्‍तीय उत्‍पादों की सूची का विस्‍तार भुगतान से लेकर डिजिटल ऋण और निवेशों तक किया है। कंपनी का मिशन है भारत के लिये एक विश्‍व-स्‍तरीय नियोबैंकिंग प्‍लेटफॉर्म बनाना! 2009 में बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू द्वारा संस्‍थापित मोबिक्विक ने एक मोबाइल वालट के तौर पर परिचालन शुरू किया था और तब से अपने उत्‍पादों की पेशकश का बाय नाउ पे लेटर, पेमेंट गेटवे, वेल्‍थटेक और इंश्‍योरटेक तक विस्‍तार किया है। 134 मिलियन से ज्‍यादा रजिस्‍टर्ड यूजर्स, 35 मिलियन प्री-अप्रूव्‍ड बीएनपीएल यूजर्स और 3.7 मिलियन से ज्‍यादा मर्चेंट पार्टनर्स के साथ कंपनी के टेक प्‍लेटफॉर्म ने काफी तरक्‍की की है। कंपनी ने 2019 में अपना फ्लैगशिप बीएनपीएल प्रोडक्‍ट मो‍बिक्विक ज़िप लॉन्‍च किया था, ताकि डिजिटल पेमेंट करने वाले भारतीयों की तेजी से बढ़ रही संख्‍या को क्रेडिट का पहला अनुभव दिया जा सके। कंपनी का मानना है कि रोजमर्रा के भुगतानों के लिये बीएनपीएल लाखों भारतीयों को आर्थिक आजादी देने का एकमात्र तरीका है।

faridabadnews faridabadnews24 Obtenga 500 rupias de descuento al reservar con Mobikwik Zip en EaseMyTrip
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.