Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कौन है देश का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री? योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी, केजरीवाल…

कौन है देश का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री? योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी, केजरीवाल…

faridabadnews24By faridabadnews24January 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : aajtak

आजतक/इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर देश के सियासी मिजाज को भांपने के लिए सर्वे किया. जिसमें एनडीए सरकार के कामकाज से लेकर विपक्षी दलों तक के बारे में पूछे गए सवालों का लोगों ने जवाब दिया. इस सर्वेक्षण में कुल 1 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया. जिन्होंने आज के समय में लोकसभा चुनाव कराने की स्थिति में एनडीए को एक बार फिर बहुमत दिया. वहीं यूपीए को महज 153 सीटें ही दीं.

सर्वे के दौरान हिस्सा लेने वाले लोगों से सबसे बेहतर और पसंदीदा मुख्यमंत्री को लेकर भी सवाल पूछा गया. जिसमें योगी आदित्यनाथ को अधिकांश लोगों ने बेहतर सीएम का बताया. वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे. दरअसल, सर्वे में 39 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतर मुख्यमंत्री माना, जबकि 16 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को और सात-सात फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी व एमके स्टालिन को बेहतर मुख्यमंत्री माना.

इस दौरान बेहतर प्रधानमंत्री कौन है, इसको लेकर भी सवाल पूछा गया. जिसमें 47 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को सबसे बेहतर पीएम माना. वहीं 16 फीसदी लोगों ने अटल बिहारी वापजेपी, 12 फीसदी लोगों ने इंदिरा गांधी और 8 फीसदी लोगों ने मनमोहन सिंह को बेहतर मुख्यमंत्री बताया. इससे साफ है कि लोगों के बीच नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सबसे अधिक है.

इसके अलावाल 9 साल सत्ता में रहने वाली मोदी सरकार के कामकाज को 67 फीसदी लोगों ने संतोषजनक बताया. अगस्त 2022 के सर्वे के मुकाबले इस आंकड़े में 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. अगस्त 2022 में हुए सर्वेक्षण के मुताबिक 37 प्रतिशत लोग एनडीए के कामकाज से असंतुष्ट थे, लेकिन ये आंकड़ा घटकर अब 18 प्रतिशत रह गया है.

सर्वे में 67 प्रतिशत लोगों ने एनडीए के कामकाज को बहुत अच्छा और 11 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया. जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया है. लोगों ने कोरोना से लड़ाई में जीत को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना है. 20 प्रतिशत लोगों ने कोरोना से निपटने में बड़ी सफलता बताया है. जबकि अनुच्छेद 370 हटाना को 14 प्रतिशत, राम मंदिर निर्माण को 11 प्रतिशत और जन कल्याण योजना को 8 प्रतिशत लोगों ने सफलता बताया है.

एनडीए की सबसे बड़ी असफलता?

यह पूछे जाने पर कि एनडीए सरकार की सबसे बड़ी विफलता क्या है, इसके जवाब में 25 प्रतिशत लोगों ने महंगाई को एनडीए की सबसे बड़ी विफलता बताई है. वहीं बेरोजगारी को 17 फीसदी, कोविड-19 से निपटना 8 फीसदी और आर्थिक विकास को 6 फीसदी लोगों ने बड़ी अफलता बताया है.

विपक्ष में कांग्रेस का कामकाज से कितने खुश? 

लोगों से बतौर विपक्ष कांग्रेस के कामकाज को लेकर भी पूछा गया है. इसमें 19 प्रतिशत ने बहुत अच्छा, 15 प्रतिशत ने अच्छा, 19 प्रतिशत ने औसत और 25 प्रतिशत ने खराब बताया है. भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी लोगों ने राय दी है. 29 प्रतिशत लोगों ने इसे जनता से जुड़ने के लिए अच्छा फैसला बताया है. 37 प्रतिशत ने पार्टी को मजबूत करने के लिए ठीक बताया है. 13 प्रतिशत ने राहुल गांधी की छवि में सुधार के लिए कदम बताया है. वहीं, 9 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Kejriwal Mamta Banerjee
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.