Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कालोनी को नियमित करवाने को लेकर उपमुख्यमंत्री के नाम जजपा नेता को सौंपा ज्ञापन

कालोनी को नियमित करवाने को लेकर उपमुख्यमंत्री के नाम जजपा नेता को सौंपा ज्ञापन

faridabadnews24By faridabadnews24February 1, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : नगर निगम वार्ड नंबर-23 की शिव दुर्गा विहार कालोनी के ए, बी व सी ब्लाक के लोगों तथा जन कल्याण विकास मंच, शिव दुर्गा विहार के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्थानीय लोगों ने ब्लॉक ए, बी व सी को नियमित करवाने की मांग को लेकर बडखल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ जजपा नेता अजय भड़ाना को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जन कल्याण विकास मंच ने बताया कि शिव दुर्गा विहार कालोनी को गांव लकडपुर की जमीन पर वर्ष 1986 से बसे हुए 38 वर्ष हो चुके है। इस कालोनी के अंतर्गत सन् 2016 तक 95 प्रतिशत से अधिक मकान बन चुके है, इसके बावजूद हमारी यह कालोनी अभी तक संपूर्ण रूप से नियमित हो पाई है। ज्ञापन में बताया गया कि शिवदुर्गा विहार कालोनी ब्लाक ए, बी व सी गांव लकडपुर की जमीन के शुरुआती हिस्से मुश्तकिल नंबर 12 के अंतर्गत आती है, ब्लाक ए, बी व सी के उत्तर दिशा में दयालबाग रोड, दक्षिण में गांव लकडपुर, पूर्व में दयालबाग एवं पश्चिम में इरोज गार्डन है।

 

 

वहीं कालोनीवासी वर्ष 1990 के आसपास से जमीन की रजिस्टरी कराकर मकान बनाए हुए है और अधिक से अधिक लोग हाउस टैक्स भी दे रहे है फिर भी कालोनी का यह भाग नियमित होने से वंचित रह गया है। अजय भड़ाना ने ज्ञापन लेने के बाद सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि वह इस ज्ञापन को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तक पहुंचा देंगे और उनके समक्ष इस मांग को पुरजोर तरीके से रखेंगे। अजय भड़ाना ने कहा कि इससे पूर्व भी बडखल क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से विकास कार्याे के लिए ग्रांटें मंजूरी की गई है और लोगों की इस मांग को भी वह पूरा करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस मौके पर जनकल्याण विकास मंच शिवदुर्गा विहार के अध्यक्ष रामबचन दूबे, उपाध्यक्ष विनोद पाठक, महासचिव शिववचन राम यादव, उपसचिव संतोष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष भगवान राम यादव, सदस्य राजनाथ प्रजापति, नरेंद्र कुमार मिश्र, उदयवीर भडाना, प्रेम सिंह राणा, अजीत कुमार, गौरी शंकर, शिवकुमार मास्टर, चितरंजन, परमानंद, विनोद चौधरी, एसएस मिश्र, किशनपाल त्यागी, रामस्वरूप, एमएस परमार, गणेश गुप्ता, गौरीशंकर,जितेंद्र राम, गजराज, राजाराम, मुन्नालाल, श्रीमती प्रेमा, कविता शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Memorándum presentado al líder de JJP a nombre del Viceministro Principal para regularizar la colonia
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.