रायपुर / छत्तीसगढ़ : भारत देश मे कोरोना महामारी के इस भयंकर दौर में देश भर में जगह जगह समाजिक संस्थाओं द्वारा मदद की जा रही है। इस तरह राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की महिला टीम भी पूरे देशभर में अलग अलग राज्यों में अपना अपना योगदान दे रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जिला अध्यक्ष सुजाता दूसी जी व रायपुर टीम द्वारा भी रायपुर जिला प्रशाशन को ऑन व्हील सेवा के जरिये सहायता राशि भेजी गई है।

जिला अध्यक्ष सुजाता जी, गिरिजा जी, रंजीता गोस्वामी जी, सी.वी. लक्ष्मी जी व पायल निहार जी आदि बहनों की इस नेक पहल को नमन। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम द्वारा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश उत्तराखंड, बिहार उड़ीसा, आसाम आदि राज्यों में सहायता कार्य किये जा चुके है। संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि लॉक डाउन के खत्म होने के बाद राष्ट्रीय महिला जागृति मंच संगठन इन सभी नेकदिल पदाधिकारियों का सम्मान भी करेगा।
