हरियाणा के कई जिलों में कोरोना को मात दी जा रही है। हरियाणा के रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ और झज्जर में कोरोना के मरीज नहीं है। इधर धीरे धीरे सिरसा, फतेहाबाद, जींद, चरखी दादरी, करनाल, रोहतक और यमुनानगर में कोरोना का सफाया हुआ है। अब इन जिलों में कोई भी कोरोना का पॉजिटिव एक्टिव केस नहीं है।
चरखी दादरी, रोहतक और फतेहाबाद में 1-1,जींद में 2, यमुनानगर में 3, सिरसा में 4 और करनाल में 6 मरीज थे। हालांकि करनाल के एक मरीज की मौत हो चुकी है।
राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 241 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। फरीदाबाद में 43, गुरुग्राम में 37, पलवल में 34, पंचकूला में 18, अम्बाला में 11, सोनीपत में 9, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा चार, यमुनानगर व भिवानी में 3-3, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ-साथ मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा हुआ है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 255 बनता है।
हरियाणा में 133 पहुंचा जमातियों का कुल आंकड़ा
प्रदेश में मिले कुल संक्रमित में से जमातियों की संख्या 133 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले के हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 31, फरीदाबाद में 23, गुरुग्राम में 15, अम्बाला में 5, पंचकूला में 7, यमुनागर में तीन,भिवानी में 2, कैथल,जींद,चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया था।
हरियाणा में अब कुल 133 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुग्राम और नूंह में 26-26 मरीज, पलवल में 25, फरीदाबाद में 22, अम्बाला में 7, करनाल में 5, सिरसा और पानीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, सोनीपत, पंचकूला और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार में 1-1 मरीज ठीक हुआ है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 142 बनता है।
