पुंडरी विधानसभा से विधायक और पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन से 5 लाख रुपये की फिरौता मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में हल्का विधायक ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुंडरी स्थित गोलन कॉलोनी निवासी अनिल ने रविवार रात 9:24 बजे उनके मोबाइल पर फोन करके कहा कि वह व्यापारियों और सरकार के नुमाइंदों से पिस्तौल के बल पर पैसा लेना जानता है।
आरोपित ने उससे सोमवार सुबह तक 5 लाख रुपये देने को कहा है, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। इसको लेकर विधायक ने पुंडरी थाना में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुंडरी थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

