पुलिस इंस्पेक्टर ने दो बेटों को मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला ?

कैथल की पुरानी पुलिस लाइन क्वार्टर में रह रहे रिजर्व पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने रविवार रात दो बेटों और पुत्रवधूओं पर गोली चला दी, जिसमें छोटे बेटे गगनदीप की दो गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा प्रदीप गर्दन व पेट के नजदीक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों बेटों को गोली मारने के बाद सतवीर ने पुत्रवधू पर भी फायर किया। एक बहू ने जान बचाने के लिए क्वार्टर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग टूट गई। आरोपित ने दूसरी बहू को रिवॉल्वर की बट से हमला कर घायल कर दिया था। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक गगनदीप की पत्नी सिमरजीत की शिकायत पर इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी वीरमति के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

अब मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि सास बहू के झगड़े के चलते ससुर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गगनदीप की पत्नी सिमरजीत ने बताया कि उसका ससुर सतवीर और सास वीरमति उन्हें पसंद नहीं करती थी। किसी ने किसी बात को लेकर झगड़ा करते रहते थे। रविवार रात को सब्जी बनाने को लेकर सास से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रात करीब 12:00 बजे ससुर ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। जिससे पति गगनदीप की मौत हो गई। सिमरजीत का आरोप है कि गोली चलाने के लिए सास वीरमति ने ही उसके ससुर सतवीर को उकसाया था।

सिविल लाइन थाना एचएचओ प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर सतवीर और वीरमति के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

You might also like