Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संगठन की रीढ़ होते है कार्यकर्ता : सरदार निशान सिंह

संगठन की रीढ़ होते है कार्यकर्ता : सरदार निशान सिंह

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है इसलिए जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें और संगठन को मजबूत करें। जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह एवं श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक बुधवार को जजपा के, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के एक नंबर स्थित निवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक को संबोधित करते हुए जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जननायक जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग का उत्थान कर रही है, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनावों के दौरान जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें धीरे-धीरे करके पूरा किया जा रहा है और जजपा का संगठन आज न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्र में भी मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारियों से जुट जाने का आह्वान भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक ने कहा कि प्रदेशस्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी कार्य कर रही है

 

 

 

और मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडक़र उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जजपा हरियाणा में नया इतिहास लिखने का कार्य करेगी। इस मौके पर जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक का फरीदाबाद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है और पार्टी जिन उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारेगी, सभी कार्यकर्ता उनके समर्थन में हर तरह से प्रचार प्रसार करेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, ठाकुर राजाराम, सुखराम डागर, नलिन हुड्डा, अजय भड़ाना, अरविंद भारद्वाज, तेजपाल डागर, कुलदीप तेवतिया, हाजी करामत अली, राजकुमार कटवाल, कमल नेता, आशुतोष गर्ग, गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया, अरविंद शर्मा, दिनेश मलिक, कुनाल वर्मा,अमर बजाज, जितेंद्र अत्रि, अमन चहल, अजय मित्तल, देवेंद्र मान, जग्गी मेंबर, राहुल झा, देवेंद्र बक्शी, ललित बंसल, गजेंद्र भड़ाना, कृष्ण कपासिया, मुनेश कपासिया, हरमीत कौर, परविंदर सिंह, डालचंद सारन, सीमा सितोरिया, कुलदीप कटवाल, मनोज गोयल, हरिराम किराड़ सहित अनेकों जजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Workers are the backbone of the organization: Sardar Nishan Singh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.