Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए कैसे घर बैठे मंगवा सकते हैं पैसे ?, अब बैंक में जाने की नहीं जरूरत

जानिए कैसे घर बैठे मंगवा सकते हैं पैसे ?, अब बैंक में जाने की नहीं जरूरत

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2020No Comments2 Mins Read

नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए, भारत सरकार ने गत 24 मार्च, 2020 से 14 अप्रैल, 2020 तक देश में लॉकडाउन की घोषणा की और 03 मई, 2020 तक इसे बढ़ाया गया। लॉकडाउन अवधि के दौरान, बैंक उपभोक्ताओं को आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उपभोक्ताओं के बीच सामाजिक दूरियां सुनिश्चित करने और बैंक शाखाओं में भारी भीड़ से बचने के लिए, हरियाणा के वित्त विभाग ने, एक वेबसाइट / वेब आधारित यूआरएल डैवलप किया है, जो उपभोक्ताओं को उनकी सुविधा के अनुसार टाइम-स्लॉट के दौरान बैंक शाखाओं में जाने में सहयोग करेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग (डीआईटीईसीएच) के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, वी उमाशंकर, वित्तीय सलाहकार, वित्त विभाग श्रीमती किरण लेखा वालिया और संयोजक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति डी.के. जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वेबसाइट / वेब आधारित URL http://bankslot.haryana.gov.in लॉन्च किया है, जो उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करेगा जिसके तहत ग्राहक चयनित टाइम-स्लॉट के अनुसार बैंक शाखाओं में जा पाएंगें और उन्हें डाक बैंक सेवा के माध्यम से घर पर कैश डिलीवरी की सेवा प्राप्त होगी, जिससे सामाजिक दूरी बनी रहेगी तथा गुणवत्ता सेवा वितरण हो पाएगी।

वेबसाइट / वेब आधारित यूआरएल उपयोगकर्ता के अनुकूल है और उसी का उपयोग ग्राहक स्मार्ट-फोन या कंप्यूटर / लैपटॉप के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन की विशेषताओं के अनुसार बुक योर बैंक स्लॉट: नागरिक शाखा के आईएफएससी कोड में प्रवेश / खोज कर सकता है और बैंक शाखा में जाने के लिए तारीख और स्लॉट का चयन कर सकता है। स्लॉट को सफलतापूर्वक बुक करने के बाद, नागरिक उसी की रसीद डाउनलोड कर सकता है।

इसी प्रकार, घर पर पोस्टल बैंक सेवा के द्वारा कैश डिलीवरी: नागरिक अपने पते / पिन कोड को दर्ज करके आवश्यक विवरण दर्ज कर सकता है और आधार लिंक किए गए खाते से 1000 रुपये की न्यूनतम राशि के साथ -साथ 10,000 रुपये की सीमा तक राशि निकालने का अनुरोध कर सकता है। सफलतापूर्वक विवरण भरने के बाद, नागरिक रसीद भी डाउनलोड कर सकता है। डाकघर नागरिक से संपर्क करेगा और घर पर नकदी की डिलीवरी की सुविधा देगा।

इस एप्लिकेशन को हरियाणा के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग, (डीआईटीईसीएच) द्वारा विकसित किया गया है।

faridabadnews24 Know how you can get money sitting at home? Now no need to go to the bank
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ED के हत्थे चढ़ी मास्टरमाइंड, चल रही थी फरार, गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार, शरिया कानून का इस्तेमाल कर महिला ने कैसे ठगे 6 हजार करोड़ रुपये?

May 25, 2026

जर्नलिस्ट समेत 6 लोग AIIMS में भर्ती, हरियाणा से 30 दोस्त आए थे घूमने, ऋषिकेश में होटल की 5वीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट

May 23, 2026

जानिये क्या है वजह? हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 4 वरिष्ठ डॉक्टर सस्पेंड

May 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.