3 महीने का वेतन देने की तैयारी, हरियाणा के इन 9 विभागों के कर्मचारियों को

हरियाणा में ठेका और नियमित कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिलने का मामला उठने के बाद सरकार अब हरकत में आ गई है। हरियाणा मुख्य सचिव ने प्रदेश के 9 विभागों के मुखिया को आदेश जारी कर कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कर रिपोर्ट मांगी है।

इससे अब कर्मचारियों को उम्मीद बंधी है की रेगुलर व ठेका कर्मचारियों को शीघ्र वेतन का भुगतान हो जाएगा। आपको बता दें कि सर्व कर्मचारी संघ ने इस मामले में सरकार को तीन पत्र लिखकर वेतन भुगतान न होने का मामला प्रमुखता से उठाया था।

सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि कोरोना को रोकने में मुख्य भूमिका अदा कर रहे स्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मचारी वह लॉक डाउन के चलते जनता को पीने का पानी उपलब्ध करवा रहे कर्मचारी, सीवर सफाई, पशु चिकित्सकों, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर सहित अन्य कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों से वेतन नहीं मिला था। जिसको लेकर उन्होंने सरकार के सामने इसकी मांग उठाई थी।

उसी पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने अब इन कर्मचारियों को पिछले 3 महीने का बकाया वेतन देने का आदेश जारी किया है।

You might also like