
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : बल्लभगढ़ शहर के रहने वाले 4 महीने बच्चे के उनके मां बाप द्वारा 12 सरकारी सर्टिफिकेट बनवाए गए जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है जो मां बाप की अवेयरनेस को दर्शाती है । आज कल जहा लोग एक तरफ आपने आईडी, एड्रेस प्रूफ और जरूरी दस्तावेज़ बनवाने से डरते हैं या समय का आभाव का बहाना बता कर अनदेखा कर देते हैं वही बल्लभगढ़ निवासी दुआंश गर्ग, जो अभी मात्र 4 महीने का एक छोटा बच्चा है। के मां बाप ने आपने लड़के के 12 ऐसे दस्तावेज़ तैयार करवा दिये हैं, जो सभी आधार कार्ड से लिंक है और सरकार के द्वारा पूरी तरह से मान्य हैं। दुआंश गर्ग के पिता श्री नितिन अग्रवाल जी, जो ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय, दिल्ली मे लेखा सहायक के पद पर कार्यरत हैं ।
ने सभी दस्तावेजों (जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सरकारी टीकाकरण कार्ड, पेन कार्ड, मेडिक्लेम आभा कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा कार्ड), बैंक खाता, पीपीएफ खाता, किसान विकास पत्र, परिवार पहचान पत्र, एलआईसी, आवर्ती जमा ) के बारे में विस्तार से बताया। दुआंश गर्ग की माता श्रीमती पूजा अग्रवाल जी ने बताया की दुआंश गर्ग ने इंडिया’स वर्ल्ड रिकॉर्ड मे सबसे कम उम्र के अधिकतम वैध दस्तावेज रखने का कीर्तिमानधारी स्थापित किया है। दुआंश गर्ग इंडिया का पहला ऐसा बच्चा है जिसके पास इतनी कम उम्र मे स्वयं के इतने सारे सरकारी दस्तावेज़ हैं। घर मे उत्सव का महोल है और आस पास पड़ोसियो और रिस्तेदारों की बधाई देना का तांता लगा हुआ है
