
फरीदाबाद, 19 फरवरी । हरिद्वार से कांवड़ लेकर महाशिवरात्रि के पावन पर पर जल चढऩे वाले कांवडिय़ों ने आज दूसरे दिन 60 फुट रोड़ दुर्गा मंदिर के सामने भण्डारे का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता राहुल बाबा, कृष्णा पटेल, जीतू भोले, बिट्टू भोले, हेमन्त भोले, कृष्ण भोले, भूषण, दिनेश, अभय शर्मा, कालू भोले आदि ने बताया कि हवन करने के पश्चात जल का बाबा भोले पर अभिषेक किया और दूसरे दिन भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस भण्डारे में कपड़ा कालोनी, डबुआ कालोनी, जवाहर कालोनी के लोगों ने शिरकत कर भण्डारा ग्रहण किया।
