Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्कूल के बाहर लड़कियों को देखकर सीटी बजा रहे थे मनचले, महिला थाना एनआईटी और दुर्गा शक्ति की टीम ने पांच को किया काबू

स्कूल के बाहर लड़कियों को देखकर सीटी बजा रहे थे मनचले, महिला थाना एनआईटी और दुर्गा शक्ति की टीम ने पांच को किया काबू

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2023No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया व दुर्गा शक्ति की टीम ने स्कूल के बाहर छात्राओं को परेशान करने वाले 5 मनचलों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दुर्गा शक्ति तथा महिला थाना एनआईटी की टीम ने स्कूल के बाहर छात्राओं पर कमेंट बाजी करते तथा सीटी बजाकर लड़कियों को परेशान करने वाले 5 मनचलों को काबू किया है। सभी पांच मनचले 20-22 वर्ष के नवयुवक है जिसमें कोई स्कूल का छात्र है और कोई छोटा-मोटा काम करता है। दुर्गा शक्ति पीसीआर 5 की टीम स्कूल के बाहर सादी वर्दी में उपस्थित थी कि कुछ लड़के गेट के बाहर बिना वजह खड़े हुए थे। जब लड़कियां स्कूल से बाहर आने लगी तो मनचलों ने लड़कियों को देखकर उनपर कमेंट करना शुरू कर दिया।
इसके साथ ही इन लड़कों ने सिटी बजाकर छात्राओं का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जिससे छात्राएं काफी असहज महसूस कर रही थी। दुर्गा शक्ति की टीम लड़कों द्वारा की जा रही इस हरकत को देख रही थी जिन्होंने लड़कों को मौके से काबू कर लिया। मनचलों को महिला थाना लाया गया और उनके माता-पिता को थाने बुलाकर उनके लड़कों द्वारा की है इस नीच हरकत के बारे में उन्हें बताया। थाना प्रभारी ने लड़कों को समझाया कि उनकी वजह से लड़कियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी वजह से लड़कियों के माता-पिता उन्हें स्कूल भेजने से झिझकते हैं। लड़कों द्वारा की जाने वाली इस प्रकार की छिछोरी हरकतें लड़कियों को आहत करती हैं इसलिए ध्यान रहे कि आगे से इस प्रकार की हरकतें ना करें अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता।
faridabadnews faridabadnews24 Seeing the girls outside the school the miscreants were whistling the team of Mahila Thana NIT and Durga Shakti caught five
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.