31 बसें भेजी कोटा, फसें हुए छात्र लौटेंगे अपने घर, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार का बड़ा फ़ैसला,31 रोड़वेज की बसें राजस्थान के कोटा जाएंगी और कोटा में कोचिंग ले रहे 858 छात्रों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मामले की दी जानकारी,रेवाड़ी और नारनौल से भेजी गई बसें।

राजस्थान के कोटा जिले को कोचिंग का हब कहा जाता है। यहां देश के सभी राज्यों से छात्र कोचिंग लेने पहुंचते है। कोचिंग के लिए हरियाणा के छात्रों की भी पहली पसंद कोटा ही रहती है। कोरोना वायरस महामारी के बीच हरियाणा के 858 छात्र यहां फंसे हुए है।

हरियाणा सरकार ने इन्हें उनके घरों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। रोडवेज डिपो रेवाड़ी से 16 तो नारनौल डिपो से 15 बसों का संचालन इन 858 छात्रों को प्रदेश के हर जिले में उनके घरों तक पहुंचाने के लिए किया गया है।

You might also like