Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा सरकार के खिलाफ बल्लभगढ़ एसडीएम को दिया ज्ञापन आम आदमी पार्टी ने

भाजपा सरकार के खिलाफ बल्लभगढ़ एसडीएम को दिया ज्ञापन आम आदमी पार्टी ने

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : बल्लभगढ़ आम आदमी पार्टी से पूर्व प्रत्याशी हरेंद्र भाटी एवं वार्ड 43 के प्रत्याशी वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र चौधरी द्वारा भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए जन विरोधी नीतियों के खिलाफ फरीदाबाद नगर निगम चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक तंवर जी की अध्यक्षता में पैदल मार्च करते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ बल्लभगढ़ एसडीम को ज्ञापन दिया। जिसमें उनके साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। डॉक्टर अशोक तंवर ने रोष जताते हुए कहा कि यह सरकार दमनकारी सरकार है, तानाशाही सरकार है। इस सरकार के राज में गरीबों के राशन कार्ड से नाम काट दिए गए, प्रॉपर्टी आईडी से जनता परेशान हो रही है, फैमिली आईडी से बड़े बुजुर्ग, महिलाएं दुखी हो गई। आरक्षित वर्ग या गरीबी रेखा से नीचे आ रहे लोगों का बीपीएल कार्ड से नाम काट दिए गए, आयुष्मान कार्ड मध्यम वर्गीय परिवार गरीब परिवार के नाम बराबर बनाए गए हैं। बड़े बुजुर्ग विधवा महिलाओं की पेंशन काट दी गई। वार्ड 43 से देवेंद्र चौधरी का कहना है कि बीजेपी सरकार कहती है कि अमृत काल चल रहा है। जबकि यह सिर्फ मित्रकाल चल रहा है आज का प्रत्येक वर्ग का जनमानस बदलाव चाहता है।

 

 

इस दमनकारी नीति वाली सरकार को हरियाणा की जनता बदलना चाहती है। आम आदमी पार्टी पर हर वर्ग ने भरोसा जताया है जिसका उदाहरण दिल्ली और पंजाब है। बल्लभगढ़ से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हरेंद्र भाटी का कहना है कि भाजपा सरकार नारा देती है सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास जिसका कोई आधार नहीं है। आज सिर्फ अपना विकास, अपनों पर विश्वास, और अपनों का साथ सिर्फ इस नीति पर भाजपा सरकार काम कर रही है। मध्यमवर्गीय परिवार, गरीब परिवार, युवा, हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन है, फरीदाबाद के विकास कार्यों में जीरो नंबर पर है पिछले 8 सालों में भाजपा सरकार का ही विकास हुआ है। हरियाणा का विकास नहीं होकर सिर्फ विनाश ही किया गया है। डॉक्टर अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि हरियाणा भाजपा 8 साल में पूरी तरह से फ्लॉप हुई। भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। चुनावों से पहले की गई घोषणा के अनुसार अभी तक कोई भी काम नहीं किया गया है। चुनाव से पहले सरकार महंगाई कम करने की बात कहती थी, लेकिन महंगाई भी हर साल बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम हर साल बढ़ रहे हैं, सब्जी, राशन, भवन निर्माण सामग्री, रसोई गैस व अन्य जरुरत के सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात भी केवल जुमला ही बनकर रह गई है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार कम करने का दावा भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है।

 

 

सरकारी कार्यालयों के भ्रष्टाचार कम होने की जगह बढ़ा है। बीजेपी सरकार के 8 साल कार्यकाल में सबसे ज्यादा अर्थव्यवस्था में गिरावट ही आई है। डॉक्टर अशोक तंवर ने कहा कि इस सरकार के और भी बहुत कारण हैं, जिनसे साबित होता है कि बीजेपी सरकार 8 सालों में पूरी तरह से विफल रही है। अब लोग बीजेपी का असली चेहरा पहचान चुके हैं और आने वाले चुनावों में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। बदलाव होगा और हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बना कर हरियाणा की जनता के हित के लिए कार्य करेगी। ऐसा आम आदमी पार्टी को पूर्ण विश्वास है। इस जनआक्रोश यात्रा में बल्लभगढ़ से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हरेंद्र भाटी, राजेंद्र शर्मा, विनोद भाटी, अमन गोयल, ईशान यादव, वरिष्ठ आप नेता राकेश भड़ाना सौरभ राघव, देवेंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे

Aam Aadmi Party gave memorandum to Ballabhgarh SDM against BJP government faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.