एक और नया विभाग हरियाणा में बना, देखिए अधिसूचना
हरियाणा में एक और नया विभाग बन रहा है। राज्यपाल ने नागरिक संशाधन सूचना विभाग को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद नए विभाग की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए महकमें का चार्ज किसे दिया जाएगा इनको लेकर अभी साफ नहीं है।
इस विभाग के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी जिसके बाद कैबिनेट से भी यह पास हो गया था। अब राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है।
इस विभाग के अंतर्गत परिवार पहचान पत्र, सूचना आधारित डेटाबेस तैयार करना रहेगा।
हरियाणा में नागरिकों संसाधनों की विकास सूची तैयार करने ,परिवार पहचान पत्र समेत हर तरह के कार्य इस विभाग के जरिए होंगे।
