Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानकर होगी हैरानी, ओयो होटल में जाने वाली लड़िकियों पर क्या बोलीं रेनू भाटिया

जानकर होगी हैरानी, ओयो होटल में जाने वाली लड़िकियों पर क्या बोलीं रेनू भाटिया

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

जिले के RKSD कॉलेज में बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया पहुंची। RKSD कॉलेज में आयोजित कानूनी और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को साइबर क्राइम व महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया।

 

इस दौरान रेनू भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव इन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप कानून में संसोधन की जरूरत है। वहीं उन्‍होंने कहा आए दिन हो रहे महिलाओं व लड़कियों के साथ प्यार के नाम शारीरिक शोषण पर उन्होंने सख्त टिपण्णी करते हुए कहा कि ओयो रूम्स में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती। ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्‍याल रखना चाहिए कि वहां आपके साथ बुरा भी हो सकता है।

 

लिव इन रिलेशन से परिवार टूटते हैंः रेनू भाटिया

हरियाणा महिला आयोग ने कहा कि हमारे पास जितने भी यौन शोषण के मामले आए हैं, ज्यादातर केस लिव इन रिलेशनशिप के थे। ऐसे मामलों में ज्यादा हस्ताक्षेप नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी सुलझाने की कोशिश करते हैं। लिव इन रिलेशनशिप कानून से कहीं न कहीं  परिवार भी बिगड़ते हैं और लिव इन रिलेशनशिप कानून के कारण महिला अपराधों में बढ़ोतरी हई है। इसके चलते परिवार टूट जाते हैं। इसलिए कानून में बदलाव होना चाहिए।

 

ओयो में हनुमान आरती तो करने नहीं जाते

 

इस दौरान रेनू भाटिया ने महिलाओं व लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि अक्सर ऐसे मामले आते हैं। जिसमें लड़कियां कहतीं हैं कि उससे मेरी दोस्ती हो गई। उसने मुझे कोल्ड ड्रिंक में कुछ पिलाया और मेरे साथ बुरा कर्म किया और मेरी वीडियो बनाई। अब वो मुझे ब्लैक मेल कर रहा है। यह बड़ी स्वाभाविक सी बात हो गई है। इसमें गर्ल्स को भी क्या ये नहीं पता है जब हम ऐसे स्थान पर जाएंगे तो हम वहां पर हनुमान की आरती करने तो जा नहीं रहे हैं। जब हम ऐसे स्थान पर जा रहे हैं तो हमारे साथ मित्रता में कुछ ना कुछ गलत भी हो सकता है ये हमें सोचना चाहिए।

 

 

12वीं के लड़के लड़कियों को कॉलेज में आते लग जाते हैं पंख

महिला आयोग की अध्यक्षा ने इस दौरान कपड़ो को लेकर भी टिप्पणी की उन्होंने ने कहा कि जब हम बाकी चीजों में इतना समझदार हो गए हैं कि उसे कॉलेज जाने के लिए माता-पिता से क्या कुछ चाहिए और कॉलेज में क्या होता है। 12वीं के लड़के लड़कियों को कॉलेज में आते ही ऐसे पंख लग जाते हैं कि जैसे पता नहीं क्या मिल गया है। लड़कियों को लगता है स्कूल ड्रेस से छुट्टी और कुछ भी पहनो, कितने भी मॉडर्न कपड़े पहनो। लड़कों को लगता है बस्ते वाला काम खत्म और अब तो मैं हूं, मेरी बाइक होगी और मेरी गर्ल फ्रेंड होगी।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

 

faridabadnews faridabadnews24 what did Renu Bhatia say on the girls going to Oyo Hotel You will be surprised to know
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.