Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

faridabadnews24By faridabadnews24April 26, 2023No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : फ़रीदाबाद विधानसभा के सेक्टर 15 हुडा कम्युनिटी सेंटर में आज लोगो का भारी हुजूम पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के जन्मदिन पर अपने नेता को बधाई देने पहुँचे। आज सुबह 8 बजे से सामुदायिक भवन के बाहर बधाई देने वालो की भीड़ लगी हुई थी। पूर्व मंत्री के जन्मदिवस पर आज भण्डारे के प्रसाद ओर हवन का आयोजन किया गया था जोकि हवन की पहली आहुति पटोदी से धर्म गुरु स्वामी धर्मदेव महाराज ने डलवाई। सेक्टर 15 में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 18 से 20 हजार लोगों ने आकर विपुल गोयल को बधाई दी।
इस अवसर पर फ़रीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं से नए ओर पूर्व सरपंचो के साथ साथ ब्लॉक समिति के सदस्यों के अलावा विभिन्न जिला न्यायालयों के अधिवक्ता परिषद के संगठन भी बधाई देने पहुँचे। इसके अलावा क्षेत्र से महिलाये भी बहुत अधिक संख्या में मौजूद रही।
आज सुबह मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ दिन की शुरुआत करते हुए पूर्व मंत्री ने हवन में हिस्सा लिया ओर अपने क्षेत्र की लगभग 5 हजार से ज्यादा विधवा औरतो को साड़ियाँ उपहार स्वरूप भेंट की। इस मोके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सभी लोगो से मिलकर बधाई स्वीकार करते हुए लोगों के पहुँचने पर आभार जताया। इस मोके पर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने उपहार स्वरूप साड़ियाँ प्राप्त करने के बाद पूर्व मंत्री को लम्बी उम्र के आशीर्वाद दिये। इस मोके पर आने वाले लोग आपस मे चर्चा करते सुने की विपुल गोयल सही मायने में 36 बिरादरी का नेता है जो सभी का मान सम्मान रखता है।
इस मोके पर विभिन्न धार्मिक संगठनों से लगभग 30 से ज्यादा अलग अलग महिला प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी ओर पुरा दिन केक लेकर जन्मदिन मनाने वालो का ताँता लगा रहा। कार्यकर्ताओ में अपने नेता के प्रति उत्साह देखा जा सकता था ओर लोगों में फोटो खींचवाने की होड़ लगी हुई थी। इस मोके पर स्वामी प्रणवानंद व आचार्य सतीश सतगुरुनाथ महाराज ने कानपुर से आकर अपना आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। पत्रकारों से पूछे गये सवाल का पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने जवाब देते हुए बताया की पूरे फ़रीदाबाद क्षेत्र की जनता उनका अपना परिवार है ओर वो सदा अपने तीज त्यौहार स्लम के लोगों के साथ मनाते आ रहे है ओर यही कारण है की लोग आज भी उन्हे अपने बच्चे ओर भाई की तरह इतना प्यार करते है की आज पुरा फ़रीदाबाद उन्हे बधाई देने सेक्टर 15 पहुँचा है जिसके लिए वो हमेशा अपनी जनता के ऋणी रहेंगे । इसके अलावा लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा की पार्टी संगठन निर्णय लेकर अगर उन्हे मोका देगा तो वो अवश्य लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
इस मोके पर पृथला से विधायक नयनपाल रावत, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक टेक चंद शर्मा, तिगांव से विधायक राजेश नागर के अलावा सैकड़ो की संख्या में सरपंच, पूर्व सरपंच, पार्षद, जिला पार्षदों के अलावा चर्चित उद्योग जगत की हस्तियाँ, धार्मिक व सामाजिक संगठन के साथ साथ हर वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया ओर अपने नेता पूर्व मंत्री विपुल गोयल को बधाई दी।
faridabadnews faridabadnews24 Former Industries Minister Vipul Goyal's birthday was celebrated with great enthusiasm people gathered to congratulate him
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.