रानी नागर हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी है उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के उत्पीड़न से तंग आकर इस्तीफे की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण है इस विषय में सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता गाजियाबाद आयुष कौशिक ने कहा कि गुर्जर समाज की महिला के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में पूरा सर्व समाज एकता संघ रानी नागर को इंसाफ दिलाने के पक्ष में है आयुष कौशिक ने बताया कि रानी नागर दादरी के बादलपुर गांव में किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और एक किसान परिवार से निकलकर संघर्ष करते हुए आईएएस की परीक्षा पास कर एक मिसाल पेश की है।
श्री कौशिक ने कहा कि जब एक महिला अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो काम महिलाओं की क्या स्थिति होगी वह सोचने वाला विषय है। आयुष कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच व रानी नागर को इंसाफ दिलाने की मांग की है। इस मौके पर सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा नेता अभिषेक पंडित भी मौजूद रहे।
