Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सीमा त्रिखा ने किया “सुपोषित माँ” अभियान योजना का शुभारंभ

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सीमा त्रिखा ने किया “सुपोषित माँ” अभियान योजना का शुभारंभ

faridabadnews24By faridabadnews24May 15, 2023No Comments4 Mins Read
Faridabad : अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में आज माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा कुपोषण से मुक्ति हेतु एफआरयू-1, सेक्टर -30 सेंटर पर “सुपोषित माँ” अभियान योजना का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सीमा त्रिखा ने शुरू किया। इस अभियान के पहले चरण में 300 गर्भवती महिलाओं में से प्रत्येक को महीने में दो बार 7 किग्रा. संतुलित आहार की एक किट प्रदान की जाएगी। इस किट में गेहूं, चना, मक्का और बाजरे का आटा, गुड़, दलिया, दाल, बड़ी सोयाबीन, घी, मूंगफली, भुने हुए चने, खजूर और चावल शामिल होंगे। किट वितरण वाले दिन गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन दिया जाएगा साथ ही जच्चे-बच्चे की स्वास्थ्य चिकित्सा जाँच, रक्त, दवा, प्रसव सहित अन्य बातों का ध्यान रखा जाएगा।सुपोषित माँ अभियान में एक परिवार से एक गर्भवती महिला को शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री माननीय कृष्ण पाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री की कुपोषण मुक्त भारत के सपने को पूरा करने में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के इस प्रयास की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में विश्व मातृ दिवस मनाया जा रहा है इस अभियान में ऐसी महिलाओं को जो गर्भवती हैं उनका शिशु स्वास्थ्य पैदा हो इसके लिए राशन किट दिया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का भी यह सपना है पोषण अभियान को आगे बढ़ाया जाए आज डेढ़ सौ गर्भवती महिलाओं के साथ 30 टीबी रोग से ग्रसित महिलाओं को यह किट दिया गया है और 9 महीने तक हर 15 दिन बाद इन महिलाओं को फिर से राशन किट दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर आगे भी इसी तरीके से चलता रहेगा। पोषण अभियान हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के पसंद करने वाला विषय है। विकसित राष्ट्र तब तक नहीं बन सकता जब तक राष्ट्र का हर बच्चा तंदुरुस्त और स्वस्थ हो और उसके साथ-साथ उसको पैदा करने वाली मां भी स्वस्थ और तंदुरुस्त हो। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के लिए जितनी भी योजनाएं बनाई उनमें एक योजना मातृत्व योजना थी।
 इस देश में हजारों की संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जब वह गर्भवती होती है तो हालात के चलते वह पेट में पढ़ने वाले बच्चे को पूरी खुराक नहीं दे पाती जो एक स्वस्थ बच्चे के लिए मिलनी चाहिए इसलिए उन्होंने यह योजना शुरू की जिसमें तीन किस्तों में ऐसी तमाम महिलाओं को जो गर्भवती होंगी उनको ₹5000 खुराक के तौर पर भारत सरकार की तरफ से दिए जाएंगे और जिसका लाभ आज बहुत सी महिलाएं ले रही हैं। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि सुपोषित माँ अभियान हमारी भावी पीढ़ियों को स्वस्थ बनाए रखने का एक विशेष अभियान है। सुपोषित माँ अभियान” देश में गर्भवती महिलाओं के लिये लाभकारी सिद्ध होगा। इसका लक्ष्य गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों का पर्याप्त पोषण और उनका संपूर्ण विकास सुनिश्चित करना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुपोषण मुक्त भारत बनाने में सरकारी सहयोग के साथ साथ आम जनों का सहयोग के महत्व समझाते हुए कहा की जब समाजिक संस्थाए किसी कार्य का जिम्मा लेती है तो सरकार का ध्यान उस योजना पर और प्रगाढ़ रूप से हो जाता है। सरकार अच्छी परियोजनाएं का लाभ जान मानस तक पहुंचाने की व्यवस्था करती है।
इस मौके पर सीएमओ विनय गुप्ता ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं के लिए लगातार प्रयासरत है स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गर्भवती महिलाओं को सरकार की तरफ से पांच हजार रुपए 9 महीने के लिए शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिया जाता है। अब इस तरह के कार्यों के लिए सामाजिक संस्था भी सामने आने लगी है तो यह देख कर बहुत अच्छा लगता है उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं को जो गरीब लोग हैं उनकी मदद करने के लिए सामने आना चाहिए। सेवा ट्रस्ट ने 30 TB (तपेदिक ) से पीड़ित को भी उपचार के दौरान सुपोषित आहार की किट देने का संकल्प लिया और उसे शुरू भी कर दिया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रिचा बत्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ गजराज, एसएमओ डॉक्टर ज्योति शर्मा, आशा कोऑर्डिनेटर उर्मिला शर्मा, सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल आगीवाल, सचिव, श्रवण मिमानी, श्रीमती नीतू भूतड़ा, श्रीमती आशु झंवर, सह -संयोजक सुश्री श्वेता आगीवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण माहेश्वरी, डी के महेश्वरी, पुष्पा झंवर, दिलीप जाजू, महेश गट्टानी, राम कुमार राठी, रमेश झंवर, मोहित झंवर, विमल माहेश्वरी, मनमोहन सोमानी, डॉ. अरुण माहेश्वरी, विमल खंडेलवाल, वेद प्रकाश, नंदू झंवर, नवरतन बियानी एवं माहेश्वरी समाज सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
faridabadnews faridabadnews24 Union Minister of State Krishanpal Gurjar and MLA Seema Trikha launched the “Suposhit Maa” campaign scheme
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.