लॉक डाउन में जहां बाहर निकलना मना है। ऐसे में एक बाबा गाड़ी पर नारंगी बत्ती लगाकर घूम रहा था। सोमवार शाम को पुलिस ने कार पर नारंगी बत्ती लगाकर घूम रहे एक बाबा को पकड़ लिया। बाबा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1500 रुपए का चालान काट दिया।
शहर थाना पुलिस ने कॉलोनी रोड रेलवे फाटक के नजदीक यह कार्रवाई की। बाबा डबवाली के गांव अलिंका के डेरा का प्रमुख है। उसने बताया कि मठ से उसे यह गाड़ी मिली हुई है। उसी समय से गाड़ी पर यह बत्ती लगी हुई थी।
पुलिस के अनुसार पीली बत्ती का प्रयोग इनकम टैक्स कमिश्नर, रेवेन्यु कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक कर सकते हैं।
