Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 9 साल में फरीदाबाद को कुछ नही मिला, अब चुनाव का अधिकार भी छीन रही है : दीपेंद्र हुड्डा

9 साल में फरीदाबाद को कुछ नही मिला, अब चुनाव का अधिकार भी छीन रही है : दीपेंद्र हुड्डा

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2023No Comments4 Mins Read
फरीदाबाद :  सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज फरीदाबाद में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निगम के चुनाव 1.5 साल से टल रहे है, सरकार में शामिल लोगों ने नगर निगमों को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। इससे पहले पंचायत चुनावों से भी सरकार भागती नजर आई थी। आखिरकार चुनाव हुए और सत्ताधारी गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों को पंचायत व नगर परिषद चुनावों में कड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी हार के डर से सरकार नगर निगम के चुनावों को टाल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद नहीं जन-अपमान कार्यक्रम चला रहे हैं और जनसंवाद के नाम पर जनता का अपमान कर रहे हैं। जब उनमें जनता की बात सुनने का धैर्य ही नहीं है तो जनसंवाद का ढकोसला करने की क्या जरुरत है। उनके कार्यक्रम में कभी किसान को, कभी महिलाओं को अपमानित करने की खबरें आती हैं। जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री के व्यवहार से ऐसा लगता है कि उनके कान सिर्फ अपनी तारीफ सुनने के आदी हो गये हैं।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि निगम चुनाव न कराने का खामियाजा सबसे ज्यादा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार में शामिल लोग जमकर निगमों में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। 9 साल में फरीदाबाद को कुछ नही मिला, अब चुनाव का अधिकार भी छीन रही है।
निगमों में कई घोटाले सामने आ चुके है। फरीदाबाद नगर निगम नही फरीदाबाद नरक निगम है। फरीदाबाद में टूटी सड़कें, ध्वस्त सीवरेज, पीने के पानी की कमी, सफाई व्यवस्था, पार्कों के खराब हालात सब कुछ बयां कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में हुई 1 बारिश ही शहर का विकास दिखा देती है। निगम करप्शन का केंद्र बन गया है, हर जगह केवल करप्शन ही नजर आ रहा है। सुलभ शौचालय तक मैं घोटाला कर दिया गया। विधायक नीरज शर्मा ने घोटाले उजागर करने में बड़ी भूमिका निभाई है। 9 साल बाद भी प्याली रोड, स्टेडियम का काम अधूरा है। गांव को निगम में जोड़ लिया गया पर वहाँ काम नही कराया गया। सरकार की नीयत गांव के पैसे हड़पने पर है। फरीदाबाद नगर निगम में सैंकड़ों करोड़ के घोटाले की कहानी सबके सामने है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है और इसके तार मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़ रहे हैं। उन्होंने मांग करी कि मुख्यमंत्री के ओएसडी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की व्यापक जांच कर कार्रवाई की जाए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है गरीब, किसान मध्यम वर्ग का शोषण और भ्रष्टाचार का पोषण।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 24 घंटे बिजली देने की बजाय आज लगातार पावर कट बढ़ते जा रहे हैं। क्योंकि खट्टर सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिये एक भी थर्मल कारखाना नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की चुनावी घोषणा करने वाली सरकार साढ़े 9 साल में पूरे हरियाणा में भी एक मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा पायी। जबकि कांग्रेस सरकार के समय 5 नये मेडिकल कॉलेज – ईएसआई मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद, शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, खानपुर में भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, एम्स बाढ़सा में विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज बनवाये गये और महेन्द्रगढ़ सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक मेडिकल कॉलेज और एक भिवानी में मेडिकल कॉलेज मंजूर कराया गया। यही नहीं, साढे़ 9 साल में एक इंच मेट्रो का विस्तार नहीं हुआ, मेट्रो जहा तक हमारी सरकार बना कर गई आज भी वही काम रुका हुआ है। मेट्रो पलवल तक जानी थी, पर कोई काम नही हुआ एक नया खंबा भी धरातल पर नहीं आया।
इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक आफताब अहमद, विधायक नीरज शर्मा, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया, पूर्व विधायक ललित नागर, विजय प्रताप, मोहम्मद इसराइल हथीन, लखन सिंगला, पूर्व वरिष्ठ डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, तरुण तेवतिया, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, जगन डागर, गिरीश भारद्वाज, सुमित गौड़, अभिलाष नागर, रोहित नागर, वेदपाल दायमा, कृष्ण अत्री, रिंकू चंदीला, विकास वर्मा, राजेश खटाना, ललित बंसल, नीरज गुप्ता, फराह पोसवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Faridabad did not get anything in 9 years now it is taking away the right of election also: Deepender Hooda
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.