सैलून से फैल सकता है संक्रमण प्रशासन इस ओर भी ध्यान दें : आयुष कौशिक

सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा युवा नेता आयुष कौशिक एवं सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा युवा नेता अभिषेक पंडित का कहना है कि प्रदेश में लॉक डाउन खोलने के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा सैलून में है। क्योंकि वहां ना जाने एक ही कपड़े से कितने लोगों का चेहरा साफ किया जाता है।

उन्होंने शासन से अपील की है कि वह इस ओर भी ध्यान दें। साथ ही सैलून वालों को आदेश दें की सब सैलून मालिक या तो टिशु पेपर का इस्तेमाल करें या हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग कपड़े का इस्तेमाल करें साथ ही साथ अपने कंगे और कैंची को सैनिटाइज करते रहें।

एक कपड़े का उपयोग करने के बाद वह बिना धुलाई के उस कपड़े का इस्तेमाल ना करें। आयुष कौशिक ने बताया कि इस समस्या को सामने लाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग डाउन खोलने के बाद ज्यादातर लोग सैलून जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ सर्व समाज एकता संघ के संस्थापक तुषार कौशिक भी मौजूद रहे।

You might also like