कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के पेहोवा में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। जब वो ड्यूटी से वापस लौट रहे थे तब उनकी गाड़ी पेहोवा में मोड़ पर अचानक किसी वाहन से टकराई और रोड से नीचे गई।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बरोदा से रहने वाले अजय मोर हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे। वो फिलहाल STF में तैनात थे। देर शाम को ड्यूटी से वापस लौट रहे थे तब उनकी गाड़ी किसी वाहन से टकराई है जिसके बाद अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से जाकर लगी।घटना की जैसे ही सूचना मिली तुरन्त पुलिस और मेडिकल टीम पहुंची। लेकिन बताया जा रहा है कि रात के करीब 11 बजे गाड़ी से शव ही निकाला गया।
इंस्पेक्टर अजय मोर के पिता राजेंद्र सिंह मोर डीआईजी रहे थे। वहीं मूल रूप से सोनीपत जिले के बरोदा गांव से थे। अजय मोर कई जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे।
