Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव पूरे देश में करवाए समान विकास कार्य : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव पूरे देश में करवाए समान विकास कार्य : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24June 5, 2023Updated:June 5, 2023No Comments5 Mins Read
फरीदाबाद : भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बीती शाम राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर -2 जो की अब राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 19 हो गया है, अजरौंदा चौक एवं सेक्टर 15ए, के बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइप लाइन डालने का कार्य का शिलान्यास किया।
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि यह पाइप लाइन ट्रैफिक पुलिस बूथ से लेकर विद्या मन्दिर स्कूल तक डाली जाएगी, जिसको पहले से मौजूद 900mm बरसाती पाइप “लाइन में जोड़ा जाएगा। इस कार्य में Trenchless Technology द्वारा एनएच -19 को पार किया जाएगा, जिसमें 630 mm, HDPE Pipe के साथ 1900 mm MS Casing जिसकी लंबाई 140 मीटर है। और 600 mm dia RCC NP3 पाइप जिसकी लंबाई 350 मीटर है। यह बरसाती पानी सेक्टर-13 स्थित बरसाती डिस्पोजल में जाएगा और इस पाइप लाइन को डालने से अजरौंदा चौक पर इकठ्ठा होने वाले बरसाती पानी की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम व सेक्टर 15ए, में बरसाती जल भराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

 

 

इस कार्य की लागत राशी 1.16 करोड़ है। शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सेक्टर-15 सिद्धपीठ श्री शिव शक्ति धाम मंदिर में जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की और सेक्टर-15 के निवासियों की समस्याओं को सुनकर उसका जल्द से जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ओडिशा के बालासोर के पास बाहानगा बाज़ार स्टेशन के पास हुए रेल हादसे के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहाकि यह राजनीति करने का समय नहीं है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हादसे की निष्पक्ष जांच होगी और लापरवाही करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमको काम करने के लिए चुना है और उनकी अपेक्षाओं हम कितना खरा उतर रहे है यह देखने का विषय है 2014 से पहले और आज के फरीदाबाद में कितना बदलाव हुआ है। जब किसी शहर का पुननिर्माण होता है तो कुछ समस्याए तो कुछ समय के लिए आती है। बाईपास रोड पर दिल्ली-वडोदरा-मुंबई हाईवे का काम लगातार चल रहा है जिसे हम जनवरी 2024 तक शुरू कर देंगे। कल की सुविधाओं के लिए आज कुछ मुसीबतें तो झेलनी होंगी। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति से पिछले 9 वर्षों से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास करवाएं जा रहे हैं।

 

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्रियों का आकलन है कि 2027 में भारत जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 3 सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रपति कहता है मोदी बॉस और दुनिया के इतिहास में हमने यह पल आज तक नहीं देखा कि किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री ने किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री के पैरों को हाथ लगाया हो। इटली की प्रधानमंत्री कहती है मोदी से ज्यादा लोकप्रिय नेता कोई नहीं तो यह सब सुनकर हम देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 70 सालों में इस देश में 90,000 किलोमीटर हाईवे बने और इन 9 सालों में हमने 50,000 किलोमीटर हाईवे बनाए। 70 सालों में देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे और अब इन 9 सालों में 74 और नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। पहले देश में सिर्फ 7 एम्स हॉस्पिटल थे और इन 9 सालों में 15 और नए एम्स हॉस्पिटल बनाए गए हैं। हर दिन इस देश में एक नई आईआईटी बनती है और 9 सालों में 15000 नई आईआईटी बनाई गई। पहले देश में सिर्फ 400 मेडिकल कॉलेज से जिनकी संख्या 9 सालों में बढ़कर 700 हो गई है। 2014 से पहले हम 8 लाख करोड़ के मोबाइल इंपोर्ट करते थे और आज तीन लाख करोड़ के मोबाइल हम एक्सपोर्ट करते हैं बच्चों के खिलौने भी आज हम दुनिया भर में एक एक्सपोर्ट कर रहे हैं। आज 70 प्रतिशत सेना का सामान आत्मनिर्भर नीति के तहत देश में बन रहा है। हमने इन 9 सालों में 600000 गांव में ब्रॉडबैंड सेवा को शुरू कर दिया है। देश सांस्कृतिक और आर्थिक तौर पर आगे बढ़ रहा है। पहले अंग्रेजो की बनाई संसद थी और आज आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक अपनी संसद है।

 

 

विधायक नरेंद्र गुप्ता के कहा कि चौधरी कृष्ण पाल के नेतृत्व में सेक्टर-15 और समस्याओं का व्यवस्थित तरीके से समाधान कर रहे है। सभी सड़कों पर जलभराव की समस्या न हो इसके लिए सड़कों के साथ-साथ ड्रेनेज भी बनवाये जा रहे है। आने वाली पीढ़ी के लिए हम कैसा शहर छोड़कर जाएंगे यह हमे आज सोचना होगा। हरियाणा के यशश्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में निर्णय लिया गया है की सेक्टर-16 ए के सर्किट हाउस का पुननिर्माण किया जाएगा। अभी इसमें 5 कमरे है इसमें 55 कमरों का और एक बड़े हाल का निर्माण किया जाएगा। पिछले 9 सालों में देश और प्रदेश ने बहुत उन्नति की है और आने वाले सालों में भी बहुत से विकास कार्य किए जा रहे हैं

 

 

ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का जीवन भी सुखद हो सके। हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास करवाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में हर व्यक्ति को उसके घर-द्वार पर ही सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। हम तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहे है और हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही है। इस अवसर पर भाजपा अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी, युवा नेता मुकुल चोपड़ा, निवर्तमान पार्षद छात्रपाल, संजू चपराना, संजीव चौधरी, राकेश ठाकुर, रविंद्र कोहली, कमल सिंह, नरेश चौहान, जे पी गुप्ता, ओ पी गेरा, रीमा मल्होत्रा, रश्मि सहगल सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
BJP government got equal development work done in the whole country without discrimination: Union Minister Krishan Pal Gurjar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.