
BALLABGARH : प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान के तहत सेक्टर 62 पहुंचे और अपने ऐच्छिक कोष से करीब 54 लाख की लागत से बनने वाली सेक्टर 62 आसियाना की सड़कों के कार्य का शुभारंभ स्थानीय लोगो के हाथो नारियल फुड़वाकर करवाया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आशियाना के निवासियों को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा आम गरीब मजदूर और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को लेकर जाने वाली सरकार है उसी का परिणाम है बल्लबगढ़ के साथ साथ पूरे प्रदेश में जमकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आशियाना की सभी सड़कें अब नवीनीकरण के बाद सुंदर नजर आएंगी।

उन्होंने कहा की पूर्व की सरकारों में किसी ने भी आसियाने की सड़को को बनाने का काम नही किया था। सरकार इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील कि है की सभी अपना परिवार पहचान पत्र जरूर बनवाए। ताकि सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वह सभी सड़क का कार्य कंप्लीट होने पर सड़क के साथ पेड़ पौधे सुगंधित फूल पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का बल्लभगढ़ का हाल बहुत ही खराब था, कालोनियों की सड़को की जगह मलबे के ढेर और गंदा पानी भरा हुआ दिखाई देता था।
लेकिन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से बल्लभगढ़ में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचा है सड़के बनवाई गई हैं साथ ही सीवर और पीने के पानी की लाइन भी डलवाते हुए कालोनियों की अंतिम छोर की गलियों तक बिजली की लाइन पहुंचाने के साथ साथ सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बल्लबगढ़ में चौमुखी विकास कार्य हुए हैं और कराए जा रहा है पूर्व की सरकारों में और आज की सरकार के कार्य में फर्क खुद ब खुद नजर आ जाएगा। ये सभी सड़के जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आगामी 25 जून को बल्लबगढ़ की अनाज मंडी में आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बारे में भी सभी बताया और सभी पन्ना प्रमुखों को सम्मेलन में आने का न्योता भी दिया।
इस मौके पर टिपरचंद शर्मा, फकरुद्दीन, अली मोहम्मद, बकर हुसैन,राकेश गुर्जर, निर्वतमान पार्षद हरप्रसाद गोड, योगेश शर्मा, प्रताप भाटी,गजेंद्र वैष्णव,लखन बेनीवाल,सीताराम अत्री प्रधान, रंजीत सेन, क्यूम खान,सतवीर शर्मा, बृजलाल शर्मा, विपिन यादव, जितेंद्र बंसल, पवन सैनी,केशव भाटी,सचिन गर्ग ,उधम अधाना, पीएल शर्मा, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
