Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में लगातार शहरवासियों की चिंता बढ़ी पांच महीने में 23 हत्या से

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में लगातार शहरवासियों की चिंता बढ़ी पांच महीने में 23 हत्या से

faridabadnews24By faridabadnews24June 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में लगातार हत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। बीते पांच महीने में शहर में 23 के करीब हत्याएं हुई हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि शहर में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। वहीं, पुलिस का मानना है कि हत्याओं के ज्यादातर मामले आपसी रंजिश के हैं। लोग छोटी-छोटी बात पर एक-दूसरे की जान लेने को आतुर हो रहे हैं। लिहाजा शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों में भाईचारा बढ़ाया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार शहर में अप्रैल से एकाएक हत्या का मामला बढ़ा है। एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच ही शहर के अलग-अलग जगहों पर 8 हत्या की गई थी। अधिकांश हत्या आपसी रंजिश में की गई। तीन अप्रैल को संजय कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय विशाल की रंजिश में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। चार अप्रैल को सूर्या विहार में अजय नामक मैकेनिकल इंजीनियर दोस्तों ने हत्या कर दी। छह अप्रैल को उत्तम नगर में दूध कारोबारी सुनिल की दोस्त ने इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि एक जन्म दिन की पार्टी में डांस करने के दौरान उसने कुछ कमेंट किया था। आठ अप्रैल को तिगांव निवासी एक 12 वर्षीय बच्चे का चोरी के शक में पड़ोसी ने हत्या कर दी। 11 अप्रैल को पलवली में पड़ोसियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 13 अप्रैल को भी झाड़सेतली निवासी एक युवक की किसी ने रंजिशन ईट से सिर कुचलकर हत्या कर दिया।

मई से अबतक हुई 8 हत्या

जानकारी के अनुसार मई महीने में भी शहर में खूब हत्याएं हुई। इस महीने छह लोगों व जून में अबतक दो हत्या हुई है। इनमें से एक पल्ला के ओम इंक्लेव में हुई हत्या ने शहर के लोगों को सन्न कर दिया। मोबाइल छोड़कर पढ़ाई करने पर 19 वर्षीय छोटे भाई ने बड़ी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके अलावा दो जून को मोबाइल फोन को लेकर 15 वर्षीय बड़ी बहन ने 12 वर्षीय छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।

 

शुरुआती तीन महीने में हुई 8 हत्याएं

साल-2023 के शुरूआती तीन महीने में 8 हत्याएं हुई। जनवरी-फरवरी में तीन-तीन और मार्च में दो हत्याएं हुई। इसमें 16 जनवरी को रामगनगर झुग्गी के पास स्थित एक कंपनी में चोरी करने गए चोरों ने पकड़े जाने के डर से बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। इसके अलावा 29 जनवरी को ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान कहासुनी में दोस्तों ने ठेकेदार की ईट-पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।

 

मानसिक तनाव से बढ़ रहा गुस्सा

 

ईएसआईसी मेडकल कॉलेज एवं अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुर सचदेवा ने बताया कि इस समय लोगों में भागदौड़ बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों में सहनशक्ति भी कम हो रही है। इसलिए वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर रहे हैं और हत्या करने तक को उतारू हो जा रहे हैं। इसमें नशा भी एक बड़ा कारण है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह नशा से दूर रहे। साथ ही नित्य व्यायाम व योग करने से मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं। पुलिस शहर में वारदात को रोकने का पूरा प्रयास कर रही है। लोगों में भाईचारा बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना के अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ मिलकर लोगों से मुलाकात करें और उनके पुराने रंजिश को सुलझाएं।

 

– मुकेश मलहोत्रा, डीसीपी क्राइम

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 In Faridabad Smart City the concern of the residents increased due to 23 murders in five months.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

October 18, 2026

17 साल की नाबालिग मां के नवजात को बेचने का आरोप, प्राइवेट अस्पताल सील, इंसानियत शर्मसार!

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.