कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए देश भर में तीन मई तक का लॉकडाउन घोषित किया गया था। अब सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी परीक्षाएं कब और कैसे होंगी।
जिसको लेकर CBSE ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। जिसमे कहा गया है कि लॉक डाउन के बाद 10वी और 12 वी की परीक्षा करवाई जाएगी। CBSE ने बच्चों से अनुरोध किया कि वे घबराएं नहीं।
उन्होंने माता-पिता ने बच्चों को शांत रखने का अनुरोध किया है। बता दें कि सीबीएसई ने 29 मेन विषयों की सूची हाल ही में जारी की थी। जिसमें कहा था कि लॉकडाउन खुलने पर उनके एग्जाम कराए जाएंगे।

