Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: अनंगपुर डेयरी इलाके में आठ साल की बच्ची की यौन शोषण के बाद हत्या कर दी गई

फरीदाबाद: अनंगपुर डेयरी इलाके में आठ साल की बच्ची की यौन शोषण के बाद हत्या कर दी गई

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद। अनंगपुर डेयरी इलाके में आठ साल की बच्ची की यौन शोषण के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची मंगलवार शाम से लापता थी। काफी तलाश के बाद उसे देर रात पड़ोसी के घर में रखे एक बेड के बॉक्स से बेसुध हालत में बरामद किया गया। आरोपी ने उसे लोहे की पेटी में बंदकर बेड में छिपा रखा था। उसके दोनों हाथों की नस काट दी थी। उस पर मिट्टी का तेल भी छिड़का हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार देर रात सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध बच्ची को गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया । वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सफदरजंग अस्पताल में बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की मौत के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सफदरजंग अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पॉक्सो व हत्या के तहत मामला दर्जकर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी बच्ची को कब अपने कमरे में ले गया, किसी को भनक नहीं लगी। वह बच्ची की आवाज भी नही सुन सके। क्योंकि आरोपी का कमरा मकान के अंतिम छोर पर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बच्ची के शोर को दबाने के लिए उसके हाथों की नस काट दी जिससे बच्ची बेहोश हो जाए ।

 

माता-पिता को लगा बच्ची बाहर खेल रही : स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची मंगलवार शाम पांच बजे से ही लापता थी। शाम को ड्यूटी से उसके पिता आए तो मां ने बताया कि वह बाहर खेल रही होगी। रात 9 बजे तक जब वह वापस नहीं आई तो उसके माता-पिता इधर-उधर तलाशने लगे। इसके बाद पिता को पड़ोसी किराएदार बिजेंद्र उर्फ कल्लू पर शक हुआ। उसके कमरे का दरवाजा बंद था। उसके कमरे के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर छानबीन की तो बेसुध बच्ची बेड में रखे एक लोहे की पेटी में लहूलुहान अवस्था में बंद मिली।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Faridabad: Eight-year-old girl murdered after being sexually assaulted in Anangpur Dairy area faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

October 18, 2026

17 साल की नाबालिग मां के नवजात को बेचने का आरोप, प्राइवेट अस्पताल सील, इंसानियत शर्मसार!

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.