Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजयुमो ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निकाली बाइक यात्रा

भाजयुमो ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निकाली बाइक यात्रा

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद: केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे ‘महा संपर्क अभियान’ के तहत 10 से 11 जून को तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों युवा साथियों के साथ बाइक यात्रा निकाली। बाइक यात्रा सैक्टर-15 स्थित जिला कार्यालय से शुरू की गई, जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने किया। यात्रा तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव ढहकौला पहुंची, जहां से महमूदपुर गांव के लिए यात्रा रवाना हुई। महमूदपुर में खेड़ी मंडल अध्यक्ष अंकित पिलवान ने यात्रा का स्वागत किया और युवा साथियों से वार्तालाप किया और मोदी सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बारे में बताया। इसके बाद यात्रा तिगांव गांव में पहुंची, जहां पर सभी युवा साथियों ने मंडल अध्यक्ष यशदीप अधाना के निवास पर रात्रि भोजन एवं प्रवास किया और सभाओं के माध्यम से युवाओं एवं बुजुर्गों को मोदी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने ‘महा संपर्क अभियान’ के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।

 

 

रात्रि प्रवास के बाद 11 जून यानि रविवार को पुन: तिगांव से बाइक यात्रा का शुभारंभ किया गया। रविवार को यात्रा तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर, बहादुरपुर, बदरौला एवं कोराली गांव में पहुंची और वहां पर खेल स्टेडियमों, जिम, बैठकों एवं चौपालों पर जाकर युवा एवं बुजुर्गों के साथ वार्तालाप किया और 9 वर्षों में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करना, कार्यक्रमों में लाभार्थियों को शामिल कर उनसे फीडबैक लेना, आमजन से संवाद, नव मतदाता सम्मेलन, आदि के बारे में जानकारी दी। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के लाभों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मुद्रा योजना, ई-श्रम कार्ड, हर घर जल, पीएम आवास योजना, विभिन्न छात्रवृत्तियां, विभिन्न वर्गों और समुदायों के बच्चों के लिए अलग से स्कूल और कॉलेज, छात्रों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, स्र्टार्ट अप इंडिया जैसे कार्यक्रम को और मजबूत करेंगे।

 

 

 

पछले 9 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा प्रदान की गई सरकारी नौकरियां, और स्र्टैंडअप के माध्यम से दुनिया का तीसरा सबसे बडा स्टार्टअप इको सिस्टम बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल उपलब्धियोंं को प्रकाशित करने का अभियान नहीं हैं। मुख्य उद्देश्य नीतियों और शासन में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना भी है, जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो। इन पहलों के माध्यम से भाजयुमो सभी स्तरों पर नागरिकों से जुडने का प्रयास करता है। देश की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं के साथ पिछले 9 वर्षों के परिवर्तनकारी शासन का जश्न मनाने और पहली बार मतदाताओं को सशक्त बनाने को भाजयुमो तैयार है। इस बाइक यात्रा के दौरान उनके साथ विशेष रूप से जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, गोल्डी अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष योगेश तेवतिया, कार्तिक वशिष्ठ, गौतम भड़ाना, करण गोयल, जतिन तंवर, गौरव चौहान, राजेश लाम्बा, भरत भड़ाना, आयुष चंदीला, पूरब भड़ाना आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

BJYM took out bike tour in Tigaon assembly constituency faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.