
बल्लभगढ़। घरेलू कलह के चलते सेक्टर-3 स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी ने बुधवार देर रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान उसकी पत्नी मायके गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बल्लभगढ़ निवासी अजय शर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई अनिल सेक्टर-3 स्थित खाटू श्याम के मंदिर में पुजारी थे। अनिल की शादी दिसंबर माह में राधा के साथ हुई थी। उसने बताया कि अनिल की पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी।
उनका कहना है कि शादी के बाद से ही अनिल की पत्नी राधा उसके भाई के साथ झगड़ती रहती थी। इसी से परेशान होकर देर रात दो बजे अनिल ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अनिल और उसकी पत्नी का मोबाइल जांच के लिए अपने पास रख लिया है। इस मामले में सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज सीमा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
NEWS SOURCE : livehindustan
