हरियाणा के चार IPS अधिकारियों की तरक्की

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से चार आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। जिन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

उनमें डॉ. सी.एस. राव को एडीजीपी, एससीबी गुरूग्राम लगाया गया है। इसी प्रकार, चारू बाली को एडीजीपी, सीएडब्ल्यू नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार, संदीप खिरबार को एडीजीपी, रोहतक रेंज लगाया गया है जबकि सुभाष यादव को एडीजीपी, एसवीबी गुरूग्राम नियुक्त किया गया है।

You might also like