Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज, 19 वर्षीय विवाहिता का नाले में मिला शव

पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज, 19 वर्षीय विवाहिता का नाले में मिला शव

faridabadnews24By faridabadnews24July 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पलवल के गांव मंढ़नाका गांव से वीरवार को लापता हुई विवाहिता सपना का शव गांव से 15 किलोमीटर दूर नाले में मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

4 माह पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय सपना की शादी करीब चार माह पहले मंढनाका गांव निवासी में अमित साथ हुई थी। वीरवार को अमित ने अपने साले किशन को फोन करके बताया कि उसकी बहन सपना घर से लापता है। जिस पर कृष्ण और उसका पिता सुभाष अन्य दो तीन लोगों को साथ लेकर मंढनाका गांव पहुंचे। जिस पर उन्होंने हथीन थाना क्षेत्र के गांव मंडकोला स्थित पुलिस चौकी पर सपना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर 346 का पर्चा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को उन्हें जानकारी मिली कि एक महिला की डेड बॉडी नरसिंहपुर गांव के पास नाले में बह कर जा रही है। जिसे निकाले जाने पर उसकी पहचान सपना के रूप में हुई।

वहीं मायका के पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मिंडकोला चौकी पर शव को रखकर धरना शुरू कर दिया जिस पर देर रात डीएसपी हथीन सुरेश कुमार भढ़ाना ने लोगों को समझा-बुझाकर और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव का दाह संस्कार करने का आग्रह करते हुए धरने को समाप्त करा दिया।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Case filed against husband dead body of 19-year-old married woman found in drain faridabadnews faridabadnews24 mother-in-law and brother-in-law
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

October 18, 2026

17 साल की नाबालिग मां के नवजात को बेचने का आरोप, प्राइवेट अस्पताल सील, इंसानियत शर्मसार!

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.