Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad: भाकरी, पाली सड़क की मरम्मत करवाएंगे अपने निजी खर्चे से, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप

Faridabad: भाकरी, पाली सड़क की मरम्मत करवाएंगे अपने निजी खर्चे से, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप

faridabadnews24By faridabadnews24August 7, 2023No Comments4 Mins Read

Faridabad : 6 साल से बदहाल फरीदाबाद के भाकरी पाली सड़क को बनवाने के लिए 14 दिन से सरकार सद्बुद्धि महायज्ञ कर रहे भाकरी गांव के लोगों के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह सोमवार को बड़ी खुशखबरी लेकर पहुंचे। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस सड़क से आने जाने वाले लगभग 50, 000 लोगों का दुख दर्द अब मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है और मैं घोषणा करता हूं कि गांव वालों के सहयोग से मैं अपने निजी खर्चे से इस सड़क की मरम्मत करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत में जो भी लागत आएगी उसका आधे से ज्यादा खर्च मैं दूंगा। गांव के लोग भी थोड़ा सहयोग करें अगर उनसे ज्यादा सहयोग नहीं होता तब भी मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के बाद मैं राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश कि कांग्रेस सरकार को पत्र लिखूंगा की वहां की सरकारें इस सड़क को बनवा दें क्योंकि हरियाणा में भाजपा की खट्टर सरकार से अब उम्मीद टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि बढ़खल गाँव के लोग भी पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे है वहाँ भी लगता है सहयोग से कार्य करना पड़ेगा

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार को यहां के कई हजार लोगों का दर्द नहीं दिख रहा है। 6 साल से लोग इस सड़क पर ठीक से चल नहीं पा रहे हैं जबकि इस सड़क के लिए रिलायंस कंपनी टोल वसूलती हैं। उन्होंने कहा कि 1 साल पहले इस सड़क का आर्डर हो गया था लेकिन अब तक एक ईंट भी नहीं लगी जिससे लगता है कि इस सड़क के लिए जो पैसा पास हुआ था वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में हर साल हजारों करोड़ों का गोलमाल हो रहा है। सत्ताधारी पार्टी के नेता और उनके अधिकारी जनता को दूसरे मुद्दों पर गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 9 साल में नगर निगम का बजट ही 20000 करोड़ से ज्यादा है। स्मार्ट सिटी योजना के नाम से हजारों करोड़ आए। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने हजारों करोड़ दिए लेकिन सारा पैसा गायब हो गया, कहीं भी विकास दिखाई नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे फरीदाबाद की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। फरीदाबाद में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया। स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर को नर्क सिटी बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार के विकास के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 9 साल में फरीदाबाद पूरी तरह से बदहाल हो गया। उन्होंने कहा कि 14 दिन से भाकरी गांव के लोग सरकार सद्बुद्धि महायत पर बैठे हैं लेकिन सत्ताधारी पार्टी का कोई नेता और उनके अधिकारी इनका दुख दर्द जानने नहीं पहुंचा जिसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी।

इस मौके पर निवर्तमान पार्षद राकेश भड़ाना ने कहा कि भाजपा के नेता और यहां की अधिकारी जनता को गुलाम समझते हैं। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में दो जगहों पर लोग 15 दिन से सड़क के लिए प्रदर्शन और महायज्ञ कर रहे हैं लेकिन सत्ताधारी उनके पास अब तक नहीं पहुंचे। इस मौके पर महायज्ञ के आयोजक सतेंद्र फागना ने कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि हमें आपसे जो उम्मीद थी आप उससे भी आगे निकले और हम लोगों का दुख दर्द समझा। उन्होंने बताया कि इस सड़क का मुद्दा हरियाणा विधानसभा में भी उठ चुका है और दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि अप्रैल में सड़क का काम शुरू हो जाएगा लेकिन अगस्त का महीना चल रहा है और अब तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है जिससे हम लोग बहुत निराश हैं और हमें लगता है कि सड़क का पैसा किसी घोटाले का शिकार हो गया। उन्होंने कहा कि हम जल्द गांव वालों से बातचीत करेंगे और उनसे थोड़ा सा सहयोग लेंगे बाकी सहयोग विजय प्रताप सिंह ने करने का वादा किया है और अब इस की मरम्मत का काम जल्द शुरू करवाएंगे।

NEWS SOURCE : hindustanabtak

Faridabad: Senior Congress leader Vijay Pratap will get Bhakri faridabadnews faridabadnews24 Pali road repaired at his own expense.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.