Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डायबिटीज समेत इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत, खाना खाते समय देखते हैं टीवी तो हो जाएं सावधान

डायबिटीज समेत इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत, खाना खाते समय देखते हैं टीवी तो हो जाएं सावधान

faridabadnews24By faridabadnews24August 10, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इंसान इतना बिजी हो चुका है कि उसके पास खाना खाने का भी समय नहीं होता। पुराने जमाने में लोग समय पर खाना खाते थे और खाते वक्त न तो बात करना पसंद करते थे और न ही कोई मनोरंजन की चीजें देखते थे। यही कारण था कि लोग बीमारियों की चपेट में कम आते थे। लेकिन इसके उलट आज के समय में लोगों के हाथ से मोबाइल खाना खाते हुए भी दूर नहीं होता है, इतना ही नहीं लोग बिना टीवी देखे भी खाना नहीं खाते हैं। अगर आपकी आदत भी ऐसी ही है तो समय रहते सावधान हो जाइए। यहां हम आपको मोबाइल या टीवी देखते हुए खाना खाने के नुकसान बताने वाले हैं।

खाना खाते समय मोबाइल या टीवी क्यों नहीं देखनी चाहिए? (Why not to watch TV while eating)
मोटापा
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्युनिकेशन एंड हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी देखते हुए खाना खाने वाले लोग अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण वह ओवरईटिंग के शिकार होते हैं। ओवरईटिंग के कारण वजन बढ़ता है और लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं।

डायबिटीज
टीवी या मोबाइल फोन देखते हुए खाना खाने वाले लोगों में डायबिटीज होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। दरअसल, जो लोग टीवी या मोबाइल फोन देखते हुए खाते हैं उनके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिसके कारण वजन बढ़ता है और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

दिल की बीमारियां
जिन लोगों के पास खाना खाने का भी समय नहीं होता है और वो खाने के साथ मोबाइल और टीवी देखते हैं वो फिट रहने के लिए एक्सरसाइज का समय भी कम ही निकाल पाते हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

खराब डाइजेशन
टीवी देखते हुए खाने वाले लोगों में डाइजेशन की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। दरअसल, टीवी देखते हुए लोग खाने को ढंग से चबाए बिना ही जल्दी-जल्दी खाते हैं, जिसके बाद पेट में अपच, दर्द और कब्ज की समस्या पैदा होती है।

नींद पूरी न होने की समस्या
रात में टीवी या मोबाइल फोन देखते हुए खाना खाते हैं तो इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है। दरअसल, स्क्रीन देखते हुए खाना खाने से ध्यान ही नहीं रहता है कितना खाया है। इसके बाद जब सोने जाते हैं तो पेट में दर्द और अन्य समस्याएं होती हैं और नींद बार-बार डिस्टर्ब होती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

NEWS SOURCE : indiatv

be careful if you watch TV while eating faridabadnews faridabadnews24 Treating these diseases including diabetes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर मरीजों को मिलेंगी

October 11, 2026

समझें दोनों के अटैक में छिपे अलग-अलग जोखिम, कुत्ते का काटना ज्यादा खतरनाक या बिल्ली का?

September 12, 2026

स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर हुई डिलीवरी, सीएमओ ने घटना की जांच के आदेश दिए, कार्रवाई की चेतावनी

September 5, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.