Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: कभी पत्रकार तो कभी मेडिकल इंस्पेक्टर बताने वाले एक युवक को सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच ने एक कार सहित गिरफ्तार किया

फरीदाबाद: कभी पत्रकार तो कभी मेडिकल इंस्पेक्टर बताने वाले एक युवक को सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच ने एक कार सहित गिरफ्तार किया

faridabadnews24By faridabadnews24August 10, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद:  कभी पत्रकार तो कभी मेडिकल इंस्पेक्टर बताने वाले एक युवक को सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच ने एक कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।सेक्टर-85 की क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार की रात गश्त पर थी। उस वक्त पुलिस को मुखिबर ने सूचना दी कि सेक्टर-17 निवासी राहुल चौहान अपने आप को पत्रकार तो कभी मेडिकल इंस्पेक्टर बताता है। पुलिस को जानकारी देने वाले ने यह भी बताया कि नगर निगम दिल्ली का मेडिकल इंस्पेक्टर का कार्ड उसने देखा है, जो हमेशा अपने पास रखता है। वह इस समय सेक्टर-55 में वैगनआर चलाकर अपनी बहन के घर गया हुआ है। जब राहुल चौहान सोहना मोड की तरफ से बदरपुर टोल से होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा तो उसे सेक्टर-55 सोहना रोड पर नाकेबंदी करके काबू किया जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करके वैगनआर कार चालक से उसका नाम पूछा। उसने अपना नाम राहुल चौहान बताया, जो नई दिल्ली में सफदरजंग एन्क्लेव में रहता है, जबकि फरीदाबाद के सेक्टर-17 में उसका मकान है।

 कार से तो कोई कागजात बरामद नहीं हुआ, पर राहुल की तलाशी लेने पर उसके लोवर की जेब से एक कार्ड बरामद किया, जिस पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम लिखा है, जिस पर हेल्थ इंस्पेक्टर लिखा हुआ है। उस पर राहुल का फोटो भी लगा हुआ है। कार्ड पर एक अक्टूबर 2017 लिखा हुआ है, जिस पर हस्ताक्षर भी नहीं है। इस पर राहुल ने बताया कि वह नगर निगम विभाग में मेडिकल इंस्पेक्टर हैं और उसका हस्ताक्षर शुदा असली कार्ड उसकी बहन के घर रह गया है। इसके चलते पुलिस ने उसकी बहन के घर पर भी कार्ड तलाश किया, लेकिन घर पर कोई कार्ड नहीं मिला। पुलिस ने कार्ड को दिल्ली नगर निगम जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने फिर राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह झूठ बोल रहा था और वह किसी विभाग में कार्यरत नहीं है। उसने यह कार्ड नकली बनवाया हुआ है। इसके चलते क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-58 थाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

NEWS SOURCE : livehindustan

along with a car. faridabadnews faridabadnews24 Sector-85 Crime Branch arrested a young man sometimes called a journalist and sometimes a medical inspector
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

October 18, 2026

17 साल की नाबालिग मां के नवजात को बेचने का आरोप, प्राइवेट अस्पताल सील, इंसानियत शर्मसार!

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.