
नूंह। नूंह हिंसा की जांच कर रही एसआईटी की टीम को एक और जानकारी मिली है। सूत्रों की मानें तो जांच में सामने आया है कि एक धर्म गुरु ने धार्मिक स्थल से दुकानों के लूटे जाने की अफवाह फैलाई थी। उसने लाउडस्पीकर से इसकी अनाउंसेंट की थी। जांच टीम को आशंका है कि इससे हिंसा और भड़क गई। लिहाजा पुलिस अब धर्म गुरु की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में जुटी है। बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में जमकर हिंसा हुई थी। हजारों की संख्या में उपद्रवियों ने करीब छह घंटे तक उत्पात मचाया।
साइबर थाना से लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेव-वे,दिल्ली-अलवर हाईवे आदि कई स्थानों पर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने साइबर थाना में 10 से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर कर दिया। हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 88 लोग घायल हो गए। सूत्रों की मानें तो पुलिस को आशंका है कि हिंसा के दिन धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर के माध्यम से अफवाह फैलाए जाने पर कुछ क्षेत्रों में हिंसा और तेज हो गई। लिहाजा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि हिंसा के बाद से आरोपी धर्मगुरु फरार है। एसपी के अनुसार हिंसा मामले में अबतक 60 मुदकमे दर्जकर 245 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में 11 मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस हिंसा की जांच में जुटी है।
NEWS SOURCE : livehindustan
