
Haryana Vidhan Sabha Monsoon Session 2023 News: हरियाणा में आज से विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। यह मानसून सत्र (Monsoon Session) तीन दिनों तक चलेगा, लेकिन तीन दिवसीय मानसून सत्र में जोरदर हंगामे के आसार हैं, क्योंकि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
तीन दिन तक चलेगा मानसून सत्र
वहीं सत्ता पक्ष ने संयुक्त बैठक कर विपक्ष के हर सवाल का मजबूती से जवाब देने की रणनीति तैयार की है। हरियाणा विधानसभा (Haryana Legislative Assembly) का मानसून सत्र 25, 28 और 29 अगस्त तीन दिन चलेगा। 26 और 27 अगस्त को अवकाश रहेगा।
प्रश्नकाल से होगी शुरुआत
आज सुबह 11 बजे से हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र कार्यवाही शूरू होगी। आज से शुरू होने वाले मानसून सत्र की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के साथ शुरू होगी। उसके बाद प्रश्नकाल (Question Hour) की शुरूआत होगी। प्रश्नकाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष BAC की रिपोर्ट पढ़ेंगे। वहीं, सत्र के आखिरी दिन 29 अगस्त को भी सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ होगी।
नूंह हिंसा पर सरकार को घेरने के लिए तैयार विपक्ष
मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रह सकती है क्योंकि विपक्ष जोर-शोर से नूह हिंसा (Nuh Violence) के मुद्दे पर सवाल करेगा। विपक्ष बाढ़, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, सीईटी एक्जाम ,बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और मौजूदा कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है।
NEWS SOURCE : jagran
