
नूंह : हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के मामले में लगातार प्रशासन की कार्रवाई जारी है। हर रोज एक न एक गिरफ्तार हो रही है। हिंसा से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ में ओसामा गिरफ्तार
इसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपितों की संख्या 292 हो गई। पांच आरोपित को सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। राहुल खान, इब्राहिम, जुनैद गांव मेवली का रहने वाला है। अल्ताफ गांव उमरी तथा नईम गांव आलीमेव का रहने वाला है। आलीमेव के ही रहने वाले ओसामा को पुलिस मुठभेड़ में रात में पकड़ा गया था।
पुलिस ने दर्ज की थी 61 एफआईआर
आरोप है कि सभी पत्थर चलाने तथा वाहनों को तोड़ने तथा आग लगाने में शामिल रहे हैं। बता दें कि हिंसा के बाद पुलिस ने 61 एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें से 12 एफआईआर इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो डालने की हैं। 12 एफआईआर में अफजल सहित तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। 305 भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपित अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणियां ने कहा पुलिस की कई टीम एसटीएफ के साथ मिलकर छापेमारी कर रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
NEWS SOURCE : jagran
