एक घर में निकले तीन केस, मां, बेटी और बेटा कोरोना पॉजिटिव
सोनीपत : सोनीपत में अचानक कई केस आने से प्रशासन सकते में आ गया है। सोनीपत में माँ, बेटी और बेटा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
सोनीपत के विकास नगर में एक 36 वर्षीय महिला, उसकी 15 वर्षीय बेटी और एक बेटा संक्रमित मिले हैं। इससे पहले विकास नगर से एक महिला संक्रमित मिली थी। कमासपुर के मुर्गी फॉर्म से 25 वर्षीय युवक, खरखौदा के खांडा गांव से 65 वर्षीय महिला व 44 वर्षीय एक अन्य महिला संक्रमित मिली हैं।
इसी तरह सोनीपत के सेक्टर-23 से भी एक महिला पॉजिटिव आई है। बिलंदरपुर खेड़ी गांव से 27 वर्षीय युवक, वाशी खेवड़ा गांव से 30 वर्षीय, बैयापुर से 31 वर्षीय, नरेंद्र नगर से 74 वर्षीय बुजुर्ग, रूप नगर से 46 वर्षीय व्यक्ति, देवडू रोड से 27 वर्षीय महिला, टीडीआई सिटी कुंडली से 45 वर्षीय व्यक्ति, गन्नौर के खुबड़ू गांव से 15 वर्षीय लड़की और मुरथल रोड पर स्थित यूनिक गार्डन से 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। सभी के परिजनों क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।