Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुलासा : 15 दिन रहा मोनू मानेसर गिरफ्तारी से बचने के लिए थाईलैंड में

खुलासा : 15 दिन रहा मोनू मानेसर गिरफ्तारी से बचने के लिए थाईलैंड में

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नूंह। नासिर-जुनैद हत्याकांड मामले से सुर्खियों में आने के बाद मोनू मानेसर पुलिस से बचने के थाईलैंड भाग गया था। वहां रहकर आरोपी फरारी काट रहा था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह खुलासा किया है। हालांकि उसने नासिर-जुनैद हत्याकांड में अपनी संलिप्तता होने से भी इनकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है।
कथित गोरक्षकों ने 16 फरवरी को भरतपुर जिले के घाटमिका गांव निवासी 28 वर्षीय नासिर और 33 वर्षीय जुनैद के साथ मारपीट कर भिवानी में उनकी गाड़ी में आग लगाकर उन्हें जिंदा जला दिया था। पुलिस को गाड़ी के अंदर दोनों के कंकाल मिले थे। इस दोहरे हत्याकांड के बाद अचानक मोनू मानेसर का नाम सुर्खियों में आ गया था। मृतक के परिजन लगातार मोनू मानेसर पर आरोप लगा रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में आरोपी को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा हो गया था।

बैंकॉक से थी बृजमंडल यात्रा पर नजर

भरतपुर के गोपालगढ़ थाना की पुलिस लगातार नूंह और मानेसर में दबिश दे रही थी। इससे बचने के लिए आरोपी थाईलैंड भाग गया था। वहां बैंकॉक में रहकर सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए नासिर-जुनैद और नूंह की बृज मंडल यात्रा पर नजर रखे हुए था। वहीं अपने कुछ परिचितों से भी इस मामले की जानकारी जुटा रहा था। आरोपी ने थाईलैंड में होने की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की थी। इस वजह से पुलिस को भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। कुछ अरसे पहले वह थाईलैंड से वापस आ गया था। यहां से गुरुग्राम आने के बजाय वृंदावन चला गया था। वहां वृंदावन में एक होटल में ठहरा हुआ था।

सोशल मीडिया पर कई अकाउंट बनाए

सोशल मीडिया पर मोनू मानेसर ने अपने नाम मोहित यादव और निक नेम मोनू मानेसर के नाम से कई अकाउंट बनाए हुए हैं, इन्हीं अकाउंटों से अपनी पोस्ट और वीडियो डालता रहता था। इससे स्पष्ट नहीं हो पाता था कि यह अकाउंट असली और या कोई फर्जी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वृंदावन में छुपे होने की भी किसी को कोई जानकारी नहीं थी। कुछ समय पहले उसका अपने दोस्तों के साथ एक होटल में बैठे होने का फोटो वायरल हुआ था। उस समय भी लोगों ने पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न करने के आरोप सोशल मीडिया पर लगाए थे।

इस तरह हुई गिरफ्तारी

नूंह की पुलिस को आरोपी की नूंह बृजमंडल यात्रा को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में तलाश थी। नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने नूंह के साइबर थाना एसएचओ विमल कुमार और नूंह अपराध जांच शाखा प्रभारी अमित कुमार की टीम को आरोपी की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा था। पुलिस की टीम आरोपी की लगाताार जानकारी जुटाने में लगी थी। मंगलवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मानेसर के सेक्टर-एक की मार्केट में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-एक मार्केट से धर दबोचा था।

NEWS SOURCE : livehindustan

Disclosure: Monu Manesar stayed in Thailand for 15 days to avoid arrest. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.