Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश शर्मा पर हमला करने वाले 1 आरोपी को, क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश शर्मा पर हमला करने वाले 1 आरोपी को, क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2023No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद: बता दें कि 13/14 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा एनआईटी से अपने घर जा रहे थे। स्कूटी सवार दो आरोपियों ने राजेश शर्मा की स्कूटी के आगे स्कूटी लगाकर गिरा दिया और कट्टा दिखाकर उनके हाथ में पहना सोने का कड़ा तथा कुछ नकदी छीनकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। राजेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे शर्मा जी की शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर को घटना के बारे में पता लगा, उन्होंने तुरंत डीसीपी क्राइम को निर्देश देते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच की टीमें लगाकर आरोपीयो को जल्द गिरफ्तार किया जाए । डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के निर्देश पर एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 सेक्टर 48 सेक्टर 65 और ऊंचा गांव और थाना पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई । क्राइम ब्रांच सै० 30 प्रभारी सेठी मलिक व उनकी टीम ने पत्रकार पर हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम भूपेंद्र उर्फ सोनू है जो एनआईटी एरिया का रहने वाला है। वारदात की रात जब पत्रकार सेक्टर 9 कम्युनिटी सेंटर के साथ गली में पहुंचा तो पीछे से स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और पत्रकार की स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी लगा दी। पत्रकार की स्कूटी को रोक कर उन्होंने पत्रकार के साथ हाथापाई की और उसे नीचे गिरा दिया तथा इसके बाद कट्टा दिखाकर बदमाशों ने हाथ में पहना हुआ गोल्ड प्लेटेड कड़ा और 5500 रुपए लूट लिए और पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी तथा लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही थी।
क्राइम ब्रांच सै० 30 की टीम के सिपाही मनोज के गुप्त सुत्रो से मिली सुचना और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व कड़ी मशक्कत के बदौलत मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वारदात मे शामिल आरोपी भूपेंद्र को काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद में लूट स्नैचिंग लड़ाई झगड़ा अवैध हथियार इत्यादि धाराओं के तहत 22 मुकदमे दर्ज हैं और वह एक आदतन अपराधी है 3 महीने पहले जेल से छुटकारा आया था। आरोपी ने बताया कि उसके साथ उसका दोस्त आरोपी विशाल उर्फ गाणी था जो एनआईटी एरिया का रहने वाला है। बताया कि शाम के समय वह स्कूटी पर घूम रहे थे तभी पत्रकार राजेश शर्मा के हाथों में पहने हुए कड़े पर नजर पड़ी। आरोपियों ने लूटने की योजना बना डाली । जब पत्रकार 7 में स्कूटी पर जाता हुआ वह पत्रकार दिखाई दिया उसका पीछा करने लगे और सेक्टर 9 में मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तथा मामले में शामिल दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
faridabadnews2 faridabadnews24 One accused who attacked Dainik Tribune senior journalist Mr. Rajesh Sharma was arrested by the team of Crime Branch Sector 30 taking prompt action.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.